पृथ्वी शॉ को बर्थडे पर इस एक्ट्रेस ने 'दिल' वाली इमोजी शेयर करके किया विश, अफेयर की खबरें हुईं तेज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पृथ्वी शॉ को बर्थडे पर इस एक्ट्रेस ने ‘दिल’ वाली इमोजी शेयर करके किया विश, अफेयर की खबरें हुईं तेज

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपना 21वां बर्थडे 9 नवंबर को मनाया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपना 21वां बर्थडे 9 नवंबर को मनाया है। आईपीएल केे 13वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पृथ्वी शॉ खेल रहे हैं। हालांकि पृथ्वी शॉ अपनी फॉर्म के लिए इस सीजन जूझते दिखाई दिए हैं। इसी कारण से आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर मैच में दिल्ली ने पृथ्वी शाॅ को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया था। 
1604995362 shaw
आईपीएल 2020 का फाइनल मैच आज दिल्ली और मुंबई के बीच में होगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई के खिलाफ फाइनल मैच में पृथ्वी शॉ को दिल्ली प्लेइंग इलेवन में मौका देगी। अपने बल्लेबाजी के अलावा एक और बात के लिए शॉ सुर्खियों में छाए हुए हैं। 
1604995391 dhawan shaw
दरअसल हम पृथ्वी शॉ की पर्सनल लाइफ के बारे में बात कर रहे हैं। एक्ट्रेस प्राची सिंह ने शॉ के जन्मदिन पर उन्हें खास अंदाज में विश किया। शॉ को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्राची ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर उनकी तस्वीर साझा करते हुए कैप्‍शन में हैप्पी बर्थडे लिखा। इतना ही नहीं दिल वाली इमोजी भी एक्ट्रेस ने बनाई। 
1604994977 prithvi shaw
प्राची के इस अंदाज में शॉ को जन्मदिन की बधाई देने के बाद सोशल मीडिया पर उनके अफेयर के चर्चे एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए। बीते काफी समय से शॉ की पोस्ट पर प्राची अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट करती हैं। टीवी के मशहूर शो उड़ान सपनों की में अभिनेत्री प्राची सिंह ने काम किया था। समीर की बहन का किरदार प्राची ने इस शो में निभाया था। 

View this post on Instagram

🌸

A post shared by Prachi Singh (@prachisingh2202) on

पृथ्वी शाॅ ने आईपीएल के इस सीजन में 13 मैच खेलते हुए मात्र 228 रन ही बनाए हैं। जबकि इस दौरान दो अर्धशतक शॉ ने बनाए हैं। पिछले काफी मुकाबलों में शॉ की खराब फॉर्म विषय का चर्चा बना है। आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में आईपीएल 2020 के बीच खेला जाना है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों के बीच यह मैच खेला जाएगा। दिल्ली पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है वहीं आईपीएल के फाइनल में मुंबई छठी बार पहुंची है। 
1604995541 delhi
बता दें कि आईपीएल का खिताब मुंबई इंडियंस ने चार बार जीता है। अब यह देखना होगा कि क्या पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने का रिकॉर्ड मुंबई बना पाएगी। वहीं आईपीएल का खिताब जीतने का दिल्‍ली कैपिटल्स के बाद सुनहरा मौका है। धवन, स्टोइनिस और रबाडा जैसे अनुभवी खिलाड़ी दिल्‍ली के पास हैं जिनकी फॉर्म इस सीजन में शानदार रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।