Commonwealth Games 2022 : राष्ट्रपति मुर्मू ने मीराबाई चानू को राष्ट्रमंडल खेलों में Gold Medal जीतकर इतिहास रचने के लिए दी बधाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Commonwealth Games 2022 : राष्ट्रपति मुर्मू ने मीराबाई चानू को राष्ट्रमंडल खेलों में Gold Medal जीतकर इतिहास रचने के लिए दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को भारोत्तोलक मीराबाई चानू को बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को भारोत्तोलक मीराबाई चानू को बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि चानू की इस उपलब्धि ने पूरे भारत में खुशी और जश्न की लहर पैदा कर दी है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, ‘‘भारत को आप पर और आपके पदकों पर गर्व है।’’
उन्होंने लिखा, ‘‘मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में नया रिकॉर्ड कायम करते हुए भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। इन खेलों में भारत के लिए उनके पहले स्वर्ण पदक ने पूरे देश में खुशी और जश्न की लहर पैदा कर दी है। शाबाश, मीराबाई! भारत को आप पर और आपके पदकों पर गर्व है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।