राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीडब्ल्यूजी 2022 में भाग लेने वाले भारतीय दल को दीं शुभकामनाएं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीडब्ल्यूजी 2022 में भाग लेने वाले भारतीय दल को दीं शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं और विश्वास

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि एथलीट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके देश को गौरवान्वित करेंगे।
राष्ट्रमंडल खेल 2022 ब्रिटेन के बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त के बीच आयोजित किए जा रहे हैं।
मुर्मू ने ट्वीट किया, ”सभी देशवासियों की ओर से, मैं राष्ट्रमंडल खेल 2022 में हिस्सा ले रहे भारतीय दल को शुभकामनाएं देती हूं। मुझे विश्वास है कि हमारे एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके देश को गौरवान्वित करेंगे। पूरा देश आपके लिए जय जयकार कर रहा है। गुडलक, टीम इंडिया!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।