पुर्तगाल ने अल्जीरिया को पढ़ाया पाठ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पुर्तगाल ने अल्जीरिया को पढ़ाया पाठ

मैच में पेरिस सेंट जर्मेन क्लब के फारवर्ड गोंकालो गुएडेस के दो गोल और स्पोर्टिंग लिस्बन मिडफील्डर ब्रुनो

लिस्बन : करिश्माई स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम में वापसी से प्रेरित पुर्तगाल ने यहां विश्व कप के अभ्यास मैच में अल्जीरिया पर 3-0 से जीत दर्ज की। मैच में पेरिस सेंट जर्मेन क्लब के फारवर्ड गोंकालो गुएडेस के दो गोल और स्पोर्टिंग लिस्बन मिडफील्डर ब्रुनो फर्नांडीज के एक गोल दागे। यूरोपीय चैम्पियन टीम के लिये यह जीत मनोबल बढ़ाने वाली है क्योंकि मार्च के बाद से टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी थी।

टीम ने पिछले दो दोस्ताना मैचों में ट्यूनिशिया से 2-2 से ड्रा और बेल्जियम से गोलरहित ड्रा खेला था। रियाल मैड्रिड की चैम्पियंस लीग फाइनल में लिवरपूल पर मिली जीत के बाद आराम करने के बाद रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिये 150वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला। पुर्तगाली टीम 15 जून को स्पेन के खिलाफ सोची में अपना विश्व कप अभियान शुरू करेगी। अल्जीरियाई टीम क्वालीफाई नहीं कर सकी थी।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।