बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप खिताब जीतने पर PM मोदी ने सात्विकसाईराज और चिराग को दी बधाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप खिताब जीतने पर PM मोदी ने सात्विकसाईराज और चिराग को दी बधाई

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा कि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पर गर्व है जो बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी । उन्हें बधाई और भविष्य के लिये शुभकामनायें ।’’

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने रविवार को इतिहास रच दिया। भारतीय जोड़ी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया। भारतीय जोड़ी ने आठवीं सीड मलेशिया के यीयू सिन ओंग और ई यी तियो को फाइनल में 16-21, 21-17, 21-19 से हराया। उन्होंने पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए अगले दो गेम जीतकर ऐतिहासिक गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।
भारत का इस प्रतियोगिता में यह दूसरा स्वर्ण मेडल है। इससे पहले दिनेश खन्ना ने 1965 में एकल का स्वर्ण मेडल जीता था। वे एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने और फिर गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 17 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।