Paris Paralympic 2024: हरविंदर सिंह ने रचा इतिहास, पैरालंपिक में जीता गोल्ड मेडल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Paris paralympic 2024: हरविंदर सिंह ने रचा इतिहास, पैरालंपिक में जीता गोल्ड मेडल

Paris paralympic 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के हरविंदर सिंह ने मेंस रिकर्व आर्चरी में जीता गोल्ड मेडल। हरविंदर सिंह का यह पैरालंपिक में दूसरा मेडल है। इससे पहले उन्होंने 2020 पैरालंपिक में कांस्य मेडल जीता था। उन्होंने फाइनल मैच में पोलैंड के लुकास सिसजेक को 6-0 से हराया। इसी के साथ वह आर्चरी में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने। हरविंदर सिंह का यह ऐतिहासिक प्रदर्शन रहा है। इस जीत के साथ भारत में मेडल्स की संख्या अब 22 हो गई है।

Highlights

  • पेरिस पैरालंपिक में हरविंदर सिंह ने रचा इतिहास
  • मेंस रिकर्व आर्चरी में जीता गोल्ड मेडल
  • इस जीत के साथ भारत को मिला 22वां मेडल

डेड़ साल की उम्र में डेंगू के शिकार हुए

हरियाणा में अजीत नगर के किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले हरविंदर जब डेड़ साल के थे तो उन्हें डेंगू हो गया था और इसके उपचार के लिए उन्हें इंजेक्शन लगाए गए थे। दुर्भाग्य से इन इंजेक्शन के कुप्रभावों से उनके पैरों की गतिशीलता चली गई। शुरुआती चुनौतियों के बावजूद वह तीरंदाजी में आ गए और 2017 पैरा तीरंदाजी विश्व चैंपिनशिप में पदार्पण में सातवें स्थान पर रहे। फिर 2018 जकार्ता एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे।

पिता ने खेत में बनवाया तीरंदाजी रेंज

कोविड-19 महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में उनके पिता ने अपने खेत को तीरंदाजी रेंज में बदल दिया ताकि वह ट्रेनिंग कर सकें। हरविंदर ने तीन साल पहले तोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया क्योंकि यह भारत का पहला तीरंदाजी पदक था। तीरंदाजी में सफलता के साथ वह अर्थशास्त्र में पीएचडी की डिग्री भी ले रहे हें।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − nine =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।