Paris Olympics 2024 : ब्रॉन्ज़ जीतने के बाद टीम इंडिया ने जमकर मनाया जश्न, वीडियो हुआ वायरल
Girl in a jacket

ब्रॉन्ज़ जीतने के बाद टीम इंडिया ने जमकर मनाया जश्न, वीडियो हुआ वायरल

Paris Olympics 2024 : भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर कमाल, हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने स्पेन को 2-1 से मात देकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। ये भारतीय हॉकी टीम का ओलंपिक खेलों में लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल है। इस जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया। भारत ने टोक्यो ओलंपिक-2020 में चार दशक का सूखा खत्म करते हुए ब्रॉन्ज जीता था। इस सिलसिले को भारत ने पेरिस में भी जारी रखा और तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले भारतीय टीम ने 1968 और 1972 में लगातार दो बार ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।

HIGHLIGHTS

  • हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने स्पेन को 2-1 से मात देकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है
  • ये भारतीय हॉकी टीम का ओलंपिक खेलों में लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल है
  • इस जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया

Paris Olympics Field Hockey 105 1723137976228 1723138009900

टीम ने जमकर किया डांस

पेरिस में झंड़ा गाड़ने के बाद टीम इंडिया ने मैदान पर खूब जश्न मनाया। पूरी टीम ने श्रीजेश को विजयी विदाई दी क्योंकि अब श्रीजेश हॉकी खेलते नहीं दिखेंगे। उन्होंने संन्यास ले लिया है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने श्रीजेश को अपने कंधों पर उठा लिया। ड्रेसिंग रूम में भी खूब जश्न मना। श्रीजेश ने खूब डांस किया। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ हो रहा है जिसमें श्रीजेश गोलकीपिंग किट पहने हुए हैं और डांस कर रहे हैं। उनके साथ फिर अमित रोहिदास आकर भांकड़ा करने लगते हैं। फिर मनदीप सिंह भी आ जाते हैं फिर सभी मिलकर खूब डांस करते हैं।

ANI 20240808151237 scaled



भारतीय हॉकी टीम का ओलंपिक्स में 13वां मेडल

भारतीय हॉकी टीम का ये ओलंपिक खेलों में कुल 13वां मेडल है। भारत ने ओलंपिक खेलों में हॉकी में कुल आठ गोल्ड, चार ब्रॉन्ज और एक सिल्वर मेडल जीता है। भारतीय हॉकी टीम ने अपना आखिरी ओलंपिक गोल्ड साल 1980 में जीता था। इस बार भारत से उम्मीद थी कि वह गोल्ड जीत जाएगा, लेकिन सेमीफाइनल में जर्मनी के हाथों मिली हार ने ये सपना तोड़ दिया।

paris olympics hockey 10 man india beat great britain in a thriller reach semis

ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले कप्तान हरमनप्रीत

हरमनप्रीत सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद कहा कि इस मुकाम पर इंतजार लंबा होता है। एक हॉकी खिलाड़ी के लिए यह आसान नहीं होता। हमें खुशी है कि हम एक टीम की तरह खेले और एक दूसरे पर भरोसा रखा। कोचों को भी धन्यवाद। हमारा सपना गोल्ड मेडल जीतने का था और सभी को भरोसा था कि हम जीतेंगे। मैं माफी मांगना चाहता हूं क्योंकि हम करीब से चूक गए, लेकिन यह पदक भी हमारे लिये सब कुछ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।