इस पाकिस्तानी की मशहूर महिला का ICC भी हुआ कायल,देखें तस्वीरें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इस पाकिस्तानी की मशहूर महिला का ICC भी हुआ कायल,देखें तस्वीरें

इन दिनों पाकिस्तान की स्पोट्र्स जर्नलिस्ट जैनब अब्बास काफी ज्यादा मशहूर हो गई हैं। अब दुनियाभर में जैनब

इन दिनों पाकिस्तान की स्पोट्र्स जर्नलिस्ट जैनब अब्बास काफी ज्यादा मशहूर हो गई हैं। अब दुनियाभर में जैनब अब्बास को पहचाना जाने लगा है। जैनब अब्बास को अपने अलग अंदाज और क्रिकेट को फॉलो करने के जुनून के कारण अब दुनिया भर में काफी लोकप्रियता हासिल हो गई है। 
1561381512 64883337 425080298086137 4672871457536487470 n
जैसा की आप और हम सभी बखूबी जानते हैं कि ऐसा माना जाता रहा है कि क्रिकेट सिर्फ आदमी ही खेल और समझ सकते हैं। लेकिन अब्बास ने लगभग सभी लोगों के इस भम्र को तोड़ दिया है। इसलिए हर कोई जैनब अब्बास के हुनर की जमकर तारीफें करने में लगा हुआ है। 
1561381522 61265468 2342411669349528 7898061610019211991 n
इतना ही नहीं अब्बास की काबिलियत की तारीफ तो आईसीसी ने भी करी है। ऐसे में अब आईसीसी ने जैनब अब्बास को विश्व कप में अपने होस्ट की लिस्ट में भी शामिल किया है।
1561381533 62431106 439261459954617 1283641299070592250 n
बता दें कि जैनब अब्बास के पिता भी एक क्रिकेटर रह चुके हैं। इसी बीच यह अफवाह भी उड़ाई जा रही थी कि जैनब अब्बास पूर्व क्रिकेटर जहीर अब्बास की बेटी हैं। लेकिन सूत्रों के अनुसार कुछ भी नहीं है। क्योंकि अब्बास के पिता तो नासिर अब्बास हैं। जैनब अब्बास की मां अंदलबी अब्बास तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की नेता है।
1561381542 65194358 113791403227446 2022549779946022557 n
शुरू से ही जैनब अब्बास ने अपने पापा को क्रिकेट खेलते हुए देखा है। ऐसे में जैनब के ऊपर भी क्रिकेट का भूत सवार हो गया जिस वजह से उन्होंने भी अपना कैरियर इसी फील्ड में बना लिया। 
1561381549 61071339 164236854606925 1786490688723397879 n
जैनब अब्बास के अनुसार क्रिकेट में उनके गुरू उनके पापा ही हैं। जैनब ने बताया जब उनका एक्जाम होता था तब भी वह मैच देखना नहीं भूलतीं थीं। 
1561381561 60178695 434490234013725 5525355019636353508 n
जैनब अब्बास के अनुसार वह दुनिया न्यूज में शॉक-शॉक में ऑडिशन देने पहुंच गई थीं। इसके बाद वहां पर उन्हें पहली बार में ही सफलता हासिल हुई और वह फिर इसी फील्ड में आ गई। 
1561381570 59466934 143826336739536 752731634653363804 n
इस समय जैनब के पास काफी ज्यादा काम है। लेकिन जैनब अभी सिर्फ वही करना चाहती हैं जो इस समय वो कर रही हैं। बाकी चीजों के बारे में उन्होंने अभी कुछ सोचा नहीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।