विश्व कप के लिए पाकिस्तान का रास्ता हुआ साफ, भारत दौरे के लिए मिली इजाजत

एशिया कप पहले था तो उसपर एशियन क्रिकेट काउंसिल को पहले फैसला लेना था। एशिया कप को लेकर

आईसीसी का सबसे बड़ा इवेंट वनडे विश्व कप इस साल भारत में ही खेला जाने वाला है, जो कि 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक खेला जाएगा। वहीं इस इवेंट में सबसे बड़ी जो अटकले थी कि पाकिस्तान की टीम भारत का दौरा करेगी या नहीं, उसपर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा फैसला ले लिया गया है, और पाकिस्तान समर्थक के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि पाकिस्तान की टीम भारत का दौरा करेगी। तो आइए आपको बताते है इस मुद्दे से जुड़ी आगे की बाते।
1691403147 1
दरअसल पिछले साल से ही बीसीसीआई जय शाह ने साफ कर दिया था कि भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा। उसके बाद दोनों देश के बीच विवाद बढ़ता गया। फिर पाकिस्तान की तरफ से कई सारी धमकियां भी आई कि अगर भारत एशिया कप में पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा तो फिर पाकिस्तान भी विश्व कप के लिए भारत का दौरा नहीं करेगा। इसके अलावा भी कई सारे बातें हुई। 
1691403155 2
फिर एशिया कप पहले था तो उसपर एशियन क्रिकेट काउंसिल को पहले फैसला लेना था। एशिया कप को लेकर फैसला आया कि टूर्नामेंट में भारत का मुकाबला श्रीलंका में खेला जाएगा। इसके बाद पाकिस्तान पर सबकी नजर थी कि एसीसी के इस फैसले के बाद पाकिस्तान क्या फैसला लेगा विश्व कप को लेकर। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बात का ऐलान कर दिया कि विश्व कप के लिए पाकिस्तान भारत का दौरा करेगा या नहीं, इस पर फैसला सरकार लेगी। वहीं कल पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला लिया है कि पाकिस्तान विश्व कप खेलने के लिए भारत का दौरा करेगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तरफ से आए बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान ने आगामी आईसीसी विश्व कप  में हिस्सा लेने के लिए अपनी क्रिकेट टीम को भारत भेजने का फैसला किया है। इसके बाद  कहा गया कि पाकिस्तान का हमेशा से मानना रहा है कि खेल और राजनीति को मिक्स नहीं करना चाहिए। इसलिए हमने अपनी टीम को भारत में खेलने की मंजूरी दी है। पाकिस्तान का मानना है कि भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति अंतरराष्ट्रीय खेलों से जुड़े पाकिस्तान का दायित्व पूरे करने के आड़े नहीं आनी चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि भारत में विश्व कप  के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। 
1691403162 3
इसके अलावा आपको बता दें कि पाकिस्तान अपने 9 लीग मैच भारत के पांच मैदानों पर खेलेगा। वहीं पहला मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है जो कि डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं पाकिस्तान अपना विश्व कप अभियान 6 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ हैदराबाद में करेगा। वहीं भारत के खिलाफ पाकिस्तान का मुकाबला नवरात्रि की वजह से 15 के बदले 14 अक्टूबर को होना है,  लेकिन इस पर अभी आधिकारिक अनाउंसमेंट आना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।