अभी कुछ दिनों पहले ही एमर्जिंग एशिया कप खेला जा रहा था, जिसमें पाकिस्तान-ए ने भारत-ए को फाइनल मुकाबले में 128 रन से हरा कर टूर्नामेंट जीत लिया। पाकिस्तान-ए की जीत के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गए, जिसमे एक यह भी था कि पाकिस्तान-ए की स्क्वाड में अधिकतर वो खिलाड़ी भी शामिल थे, जो इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। इसी बात को लेकर पाकिस्तान-ए के कप्तान मोहम्मद हारिस, जो कि खुद इंटरनेशनल मुकाबला खेल चुके है, उन्होंने बेतुका बयान दिया है। तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर मोहम्मद हारिस ने क्या भारत-ए को लेकर क्या बेतुका बयान दिया है।

दरअसल जहां पाकिस्तान-ए में लगभग 7-8 खिलाड़ी इंटरनेशनल खेल चुके थे, तो वहीं भारत-ए के किसी भी खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट का कोई अनुभव नहीं था और साथ ही सभी खिलाड़ी 23 साल से कम उम्र के थे। वहीं जब पाकिस्तान-ए जब चैंपियन बना तब सोशल मीडिया पर उन्हें इसी बात के लिए ट्रोल किया गया। फाइनल मुकाबले में तैयब ताहिर ने 711 गेंदों पर 108 रन की पारी खेली थी, जो कि इंटरनेशनल में 3 टी 20 मुकाबले खेल चुके हैं। सैम आयुब जो कि फाइनल में 51 गेंदों पर 59 रन बनाए थे, वो भी 8 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। मोहम्मद वसीम जूनियर भी इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट खेल चुके है, जिन्होंने एमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में भारत-ए के खिलाफ 2 विकेट चटकाए थे। वहीं कप्तान मोहम्मद हारिस खुद इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं।

मोहम्मद हारिस ने जब सोशल मीडिया पर अपने इस ट्रोलिंग को नहीं सह पाए और कल उन्होंने एक पॉडकास्ट के द्वारा बेतुका बयान दे दिया। हारिस ने कहा कि ‘क्या हमने भारतीय बोर्ड से छोटे बच्चों को टूर्नामेंट में भेजने के लिए कहा था?’ हारिस ने कहा कि उन्हें लोगों के उस तर्क से निराशा हुई जिसमें कहा गया कि पाकिस्तान टीम इसलिए जीती क्योंकि उसमें भारत की तुलना में ज्यादा सीनियर और अनुभवी खिलाड़ी थे. हारिस ने कहा, ‘हमारे पास ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने सीनियर टीम के लिए शायद कुछ ही मैच खेले हों, लेकिन अगर आप उनकी टीम को देखें तो ज्यादातर खिलाड़ी आईपीएल में करीब 200 मैच खेल चुके हैं.’ अपने इस को आगे बढाते हुए उन्होंने कहा कि ‘वे कह रहे हैं कि हमारी टीम में अंतरराष्ट्रीय अनुभव था. हमने कितने अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं? सईम ने 5, मैंने 6 मैच खेले हैं. भारत के खिलाड़ियों ने 260 आईपीएल मैच खेले हैं.’

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत-ए के कुछ खिलाड़ी ऐसे थे जो कि आईपीएल खेल चुके हैं। जैसे कि अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा और राजवर्धन हंगरगेकर। हालांकि इस सब में से भी कोई खिलाड़ी अब तक इंटरनेशनल नहीं खेल पाया हैं।


















