न्यूजीलैंड ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 4-1 से हराया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

न्यूजीलैंड ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 4-1 से हराया

पुकेकोहे (न्यूजीलैंड): रोसा बर्च पार्क में शुरू हुई पांच मैचों की महिला हॉकी सीरीज के शुरूआती मुकाबले में

पुकेकोहे (न्यूजीलैंड): रोसा बर्च पार्क में शुरू हुई पांच मैचों की महिला हॉकी सीरीज के शुरूआती मुकाबले में न्यूजीलैंड से 4-1 से पराजय मिली। दोनों टीमों ने तेज शुरूआत की लेकिन मेजबान न्यूजीलैंड ने आक्रामक खेल दिखाकर भारतीय महिलाओं पर दबाव बनाया । न्यूजीलैंड को पहली सफलता 13वें मिनट में मिली जब जोर्डन ग्रां ने पहले क्वार्टर के अंत में मैदानी गोल कर 1-0 से बढ़त बनायी। ओलिविया मेरी ने 23वें मिनट में गोल कर भारत पर दबाव बढ़ा दिया।

hockey india

हालांकि न्यूजीलैंड ने पहले दो क्वार्टर में दबदबा बनाया लेकिन हाफ टाइम के दौरान 10 मिनट के ब्रेक के बाद अनूपा बार्ला (31वें मिनट) ने गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया। अनुभवी वंदना कटारिया की अगुवाई में भारतीय फारवर्ड खिलाड़ियों ने बराबरी करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। इस बीच रशेल कैकान ने 43वें मिनट में न्यूजीलैंड के लिये तीसरा गोल दागा। सर्कल के अंदर डिफेंस की चूक का भारत का खामियाजा भुगतना पड़ा जब न्यूजीलैंड की डियाना रिची ने 55वें मिनट में अपनी टीम के लिये चौथा गोल दाग दिया।

(भाषा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।