धोनी की भारतीय सेना में ड्यूटी के दौरान बैट पर ऑटोग्राफ वाली तस्वीर हो रही है सोशल मीडिया पर वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

धोनी की भारतीय सेना में ड्यूटी के दौरान बैट पर ऑटोग्राफ वाली तस्वीर हो रही है सोशल मीडिया पर वायरल

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर में भारतीय सेना के साथ हैं।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आतंकवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर में भारतीय सेना के साथ हैं। बीते मंगलवार से भारतीस सेना में एमएस धोनी की सेवाएं शुरु हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर धोनी की सेना के साथ एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। धोनी को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल यानी मानद उपाधि दी गई है। 
1564730307 ms dhoni
106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन में धोनी लगभग 2 सप्ताह तक अपनी सेवाएं देंगे। सोशल मीडिया पर धोनी की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह एक क्रिकेट बैट पर ऑटोग्राफ देते हुए नजर आ रहे हैं। 
1564730375 ms dhoni
ट्विटर पर एक यूजर ने धाेनी की इस तस्वीर को शेयर किया और कैप्‍शन में लिखा, लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी की एक्सक्लूसिव तस्वीर, श्रीनगर से। इस तस्वीर में धोनी ने आर्मी की जैकेट पहन रखी है। विक्टर फोर्स में धोनी उसी तरह से काम करेंगे जैसे एक आम सैनिक करता है। यहां पर सेवाएं धोनी 15 अगस्त तक देंगे। 

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले हफ्ते सेना मुख्यालय को अनुरोध किया था कि वह दो हफ्ते के लिए सेना में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से धोनी को 2011 में नवाजा गया था।
1564730549 msdhoni lieutenan
 बता दें कि क्वॉलिफाइड पैराट्रूपर में भी हैं और उन्होंने पैराशूट की पांच ट्रेनिंग जंप की हुई हैं। खबरों की मानें तो 19 किलो का वजन उठाकर धोनी यहां पर पट्रोलिंग करेंगे। इस दौरान वर्दी, एके 47 और बाकी सामान का वजन उनके साथ होगा। भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिग सम्मान पद्म भूषण भी महेंद्र सिंह धोनी को मिल चुका है।
1564730527 dhoni padma bhushan award
 विश्व कप के सेमीफाइनल में हारने के बाद महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरें चर्चा में आ गईं थीं। बीसीसीआई बोर्ड से भी पैराशूट रेजिमेंट में दो महीने की सेवा देने के लिए धोनी ने छुट्टियां मांगी थी। भारत के वेस्टइंडीज दौरे पर धोनी को टीम में नहीं लिया गया और उनकी जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को शामिल किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।