वैलेंटाइंस डे से पहले साक्षी धोनी ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर,सानिया मिर्जा से लेकर हार्दिक पंड्या ने किया रियेक्ट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

वैलेंटाइंस डे से पहले साक्षी धोनी ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर,सानिया मिर्जा से लेकर हार्दिक पंड्या ने किया रियेक्ट

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। ऐसे में वैलेंटाइंस डे से पहले यानी शुक्रवार को उन्होंने अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। साक्षी इन फोटोज में रेड टॉप पहने दिखाई दे रही हैं,जिसमें वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। 
1613221831 ëw
वैलेंटाइंस डे से पहले उन्होंने रेड कलर के ऑफ शोल्डर टॉप और स्कर्ट पहनी है और कैप्शन में लिखा-फीलिंग रेड।

ऐसे में देश की टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने धोनी की वाइफ की इस तस्वीर पर कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘Hottie’ जबकि भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने दिल वाली इमोजी बनाई। 
1613221882 24
बता दें फिलहाल साक्षी मुंबई में हैं और अपने ड्रीम प्रॉजेक्स की तैयारियां करने में लगी हुई हैं। वहीं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल में एक प्रॉडक्शन कंपनी की शुरूआत की है जिसका नाम धोनी एंटरटेनमेंट रखा गया है। इस कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर उनकी पत्नी साक्षी धोनी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।