दर्द के बाद भी डटे रहे धोनी, खून जमने की वजह से काला हो गया था चोटिल अंगूठा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दर्द के बाद भी डटे रहे धोनी, खून जमने की वजह से काला हो गया था चोटिल अंगूठा

इन दिनों भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरें जमकर वायरल हो

इन दिनों भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरें जमकर वायरल हो रही हैं। इसी बीच यह खबरें आ रही हैं कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत आते ही क्रिकेट खेल से संन्यास ले लेंगे वहीं दूसरी तरफ कई लोग कह रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया में अगले साल टी20 विश्व कप तक धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ जुड़े रहेंगे।
1563088439 mahendra singh dhoni
इन खबरों के बीच एक और खबर आई है कि विश्व कप 2019 के दौरान धोनी चोट के साथ खेले हैं। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें उनके अंगूठे पर चोट दिखाई दे रही है। दरअसल इस तस्वीर में धोनी फैन के साथ खड़े हुए हैं और उनके दाएं हाथ के अंगूठे में बैंडेज लगी हुई है। तस्वीर को ध्यान से देखने पर पता चला है कि धोनी का अंगूठा चोटिल हुआ है और साथ ही नाखून खून जमने की वजह से काला हो गया है। 
1563088524 dhoni
धोनी का अंगूठा काफी लंबे से समय से चोटिल है लेकिन अंगूठे की यह चोट पिछले कुछ महीनों से एक बार फिर से उभर गई है। विश्व कप के कई मैचों में धोनी कीपिंग के दौरान अपनी इस चोट की वजह से गेंद भी नहीं पकड़ पा रहे थे। ऐसा कहा जा रहा है कि अंगूठे की चोट की वजह से धोनी को परेशानी हो रही थी। धोनी के अंगूठे में चोट न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी लगी हुई थी।
1563088620 screenshot 1
 उनके हाथ में लोकी फर्ग्यूसन की गेंद लगी थी जिसके बाद वह बहुत दर्द में ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे थे। धोनी के अंगूठे पर सूजन भी आई हुई थी जिसकी वजह से मैच के बाद उन्होंने खिलाड़ियों से हैंड शेक भी बाएं हाथ से किया था। पिछले 3 महीने से एमएस धोनी लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। विश्व कप से पहले वह आईपीएल खेल रहे थे और उस दौरान उनकी पीठ में दर्द था और सूजन भी थी। यही वजह थी कि वह आईपीएल के कुद मैचों में नहीं खेले थे। 
1563088695 ms dhoni
धोनी ने विश्व कप के दौरान अपनी पीठ के दर्द को खेल के बीच नहीं आने दिया और अपने इस दर्द से लड़ते हुए भी दिखाई दिए। हालांकि उनकी अंगुली में चोट विश्व कप के दौरान ही लगी थी। लेकिन उसके बाद भी उन्होंने खेलना जारी रखा।

1563088739 dhoni handshake

 एेसे में उनके भविष्य के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। अगर धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना जारी रखते हैं तो कुछ महीने उन्हें आराम दिया जा सकता है और भारतीय टीम से बाहर भी किया जा सकता है। खबरें आ रही हैं कि कम से कम एक साल तक धोनी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए नजर आ सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।