इस वजह से क्रिकेट के मैदान से दूर हुए महेंद्र सिंह धोनी, वर्ल्‍ड कप में हो गए थे 'घायल' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इस वजह से क्रिकेट के मैदान से दूर हुए महेंद्र सिंह धोनी, वर्ल्‍ड कप में हो गए थे ‘घायल’

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप के बाद से क्रिकेट से दूरी बनाए

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप के बाद से क्रिकेट से दूरी बनाए हुए हैं। भारतीय टीम से काफी लंबे समय से दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी बाहर चल रहे हैं। कई बार यह सवाल खड़े हो गए हैं आखिर धोनी टीम से क्यों बाहर हैं। पिछले ढाई महीने से धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। कई तरह की बातें भी धोनी के भविष्य को लेकर कही जाती हैं। 
1569490277 dhoni
अब धोनी को लेकर एक और खबर सामने आ रही है कि वह चाटिल हैं और भारतीय टीम में इसी वजह से उनका चयन नहीं हो रहा है। खबरों के अुनसार, विश्व कप के दौरान महेंद्र सिंह धोनी की पीठ में चोट लगी हुई थी। उसी चोट के साथ उन्होंने विश्व कप खेला था। पीठ की चोट काफी लंबे समय से धोनी को परेशान कर रही है और विश्व कप के दौरान वह बढ़ गई थी। इसके साथ ही कलाई में भी धोनी को चोट लग गई थी। 
1569490325 ms dhoni
धोनी ठीक हो जाएंगे नवंबर तक 

सूत्रों के हवाले से खबर में बताया गया है कि धोनी की चोट नवंबर तक ठीक हो जाएगी। भारतीय टीम में विश्व कप 2019 के बाद से धोनी बाहर चल रहे हैं। 
1569490494 ms dhoni
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 3 टी20 मैचों की सीरीज में भी धोनी अपनी चोट की वजह से उपलब्‍ध नहीं थे। जबकि धोनी ने विश्व कप खत्म होने के बाद 2 महीने की छुट्टियां ले ली थीं। 
धोनी का नाम अभी भी फिट क्रिकेटर्स में लिया जाता है
धोनी अपनी 2 महीने की छुट्टियों पर 15 दिनों के लिए कश्मीर घाटी में भारतीय सेना के साथ ट्रेनिंग पर गए थे। ट्रेनिंग के लिए उन्होंने बोर्ड को अपने आपको उपलब्‍ध ना होने की जानकारी दी थी। 
1569490588 dhoni army training in kashmir
धोनी को ऑनरेरी लेफ्टिनेंट कर्नल की पोस्ट टेरिटोरियल आर्मी में दी गई है। 38 साल के धोनी का नाम आज भी क्रिकेट के फिट खिलाड़ियों में जाना जाता है। 
पीठ दर्द पिछले 1 साल से है
पिछले एक साल से धोनी अपने पीठ के दर्द से जूझ रहे हैं। आईपीएल 2019 के दौरान धोनी की पीठ दर्द की परेशानी सामने आई थी। 
1569490687 dhoni
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मोहाली मैच में धोनी अपने पीठ दर्द के साथ ही खेले थे। उन्होंने मैच खत्म होने के बाद बताया था कि उनकी हालत सही नहीं है। 
पीठ दर्द की वजह से धोनी आईपीएल में कुछ मैच नहीं खेले थे

1569490723 ms dhoni
धोनी की पीठ में इस साल आईपीएल के दौरान खिंचाव आ गया था। इसके बाद कुछ मैचों में धोनी नहीं खेले थे। धोनी ने उस दौरान कहा था, पीठ में दर्द है लेकिन ज्यादा नहीं। विश्व कप आ रहा है ऐसे में कोई लापरवाही नहीं कर सकते क्योंकि टीम के लिए वह बहुत जरूरी हैं। 
समय दे रहे ऋषभ पंत को तैयार होने का
कुछ दिनों पहले यह खबरें आ रही थीं कि भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए धोनी ऋषभ पंत को समय दे रहे हैं। यही वजह है कि वह अभी क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं। 
1569490457 ms dhoni rishabh pant
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में अगले साल होने वाली टी20 विश्व कप के लिए बीसीसीआई को ऋषभ पंत को तैयार करने के लिए समय मिल जाए इसलिए धोनी संन्यास नहीं ले रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।