ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूं कर रही है टीम इंडिया तैयारियां, BCCI ने वीडियो किया शेयर

भारतीय क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा 27 नवंबर से शुरु होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस दौरे के लिए

भारतीय क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा 27 नवंबर से शुरु होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस दौरे के लिए टीम इंडिया जोरों-शोरों से तैयारियां कर रही है। इसी बीच मंगलवार को सोशल मीडिया पर बीसीसीआई ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम की तैयारियां साफ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नेट्स पर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और सिराज गेंदबाजी कर रहे हैं। 
1605618475 virat kohli
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा शेयर किए गए वीडियो में गेंदबाजी की प्रैक्टिस शमी और सिराज करते दिखाई दे रहे हैं। सटीक लाइन और लेंथ पर दोनों गेंदबाज बोलिंग प्रैक्टिस करते दिखाई दे रहे हैं। 

27 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आगाज होगा। वनडे सीरीज में तीन मैच दोनों टीमों के बीच खेले जाएंगे। पहला 27 नवंबर को सिडनी में खेला जाएगा फिर सीरीज के बाकी दो मैच 29 नवंबर और 2 दिसंबर को खेले जाएंगे। 

उसके बाद टी20 सीरीज दोनों टीमों के बीच में 4,6 और 8 दिसंबर को खेली जाएगी। उसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज 17 दिसंबर से शुरु होगी। टेस्ट सीरीज का आखिरी और चौथा टेस्ट मैच ब्रिसबेन में 15 जनवरी को खेला जाएगा। 
टीम इंडिया वनडे सीरीज के लिए 
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, केएल राहुल (उपकप्तान, विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर
टीम इंडिया T20 सीरीज के लिए
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल (उप कप्तान और विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पंडया, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर और टी नटराजन।



टीम इंडिया टेस्ट सीरीज के लिए
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), हनुमा विहारी, शुबमन गिल, ऋद्धिमान साहा, रिषभ पंत (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन और मोहम्म सिराज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।