मेस्सी की फैन धोनी की बेटी को मिला क्रिसमस पर खास तोहफा, क्युट स्माइल के साथ पोस्ट किया पिक्चर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मेस्सी की फैन धोनी की बेटी को मिला क्रिसमस पर खास तोहफा, क्युट स्माइल के साथ पोस्ट किया पिक्चर

भारतीय टीम को 28 साल बाद 2011 में वनडे विश्व चैंपियन बनाने वाले खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की

भारतीय टीम को 28 साल बाद 2011 में वनडे विश्व चैंपियन बनाने वाले खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की एकलौती बेटी जीवा धोनी को क्रिसमस के मौके पर एक खास तोहफा भेंट कराया गया हैं। 18 दिसंबर 2022 को फीफा विश्व चैंपियन बनी लियोनेल मेस्सी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना की जर्सी जीवा को गिफ्ट के तौर पर मिली हैं। ये जर्सी अपने-आप में खास है पर उसपर चैंपियन खिलाड़ी मेस्सी का साइन हो, तो इसमें और चार-चांद लग जाते हैं और ऐसा है भी। आइए विडियो के जरिए जानते है पूरी बात।
1672212695 1
दरअसल माही की बेटी जीवा लियोनेल मेस्सी की बहुत बड़ी फैन हैं और शायद इस वजह से वो अपने पापा माही से इस बात की मांग तो की ही होगी कि उसे मेस्सी की साइन की हुई जर्सी चाहिए। ये बात कहीं ना कहीं मेस्सी तक भी पहुंची होगी ही। इसी वजह से मेस्सी की साइन की हुई जर्सी जीवा को क्रिसमस के खास मौके पर दिया गया। वहीं जीवा इस स्पेशल गिफ्ट को पाकर काफी खुश भी लग रही हैं। 
1672212712 2
उसने इस टी-शर्ट को पहन कर अपने क्युट स्माइल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो भी पोस्ट की हैं। जीवा की मां साक्षी ही उसके अकाउंट को हैंडल करती हैं। उन्होंने ही जीवा के अकाउंट पर दो फोटो पोस्ट कर लिखी है-जैसे पिता, वैसी बेटी। इस बात को शायद साक्षी के इस उपलक्ष्य में लिखा है कि पहले माही को भी फुटबॉल काफी ज्यादा पसंद था और उसी के नक्शे कदम पर चलते हुए जीवा को भी फुटबॉल में काफी ज्यादा दिलचस्पी हैं। इस पोस्ट पर काफी ज्यादा लाइक्स और कमेंट आ रहे हैं। 
1672212721 3
वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धोनी और मेस्सी दोनों ही चैंपियन खिलाड़ी हैं। भारत को जहां 1983 के बाद 28 साल का इंतजार करना पड़ा विश्व चैंपियन बनने  के लिए क्रिकेट में, तो वहीं फुटबॉल में अर्जेंटीना को  36 साल का इंतजार करना पड़ा था विश्व चैंपियन बनने के लिए जिसे स्टार खिलाड़ी मेस्सी ने बीते 18 दिसंबर को खत्म किया। मेस्सी इस विश्व कप को जीत कर अपने सपने को साकार किया था और पूरे टूर्नामेंट में 7 गोल दागे थे और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुने गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।