पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 17-0 से रौंदा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 17-0 से रौंदा

भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने यहां निचली रैंकिंग पर काबिज इंडोनेशिया को 17-0 से रौंदकर एशियाई खेलों में

जकार्ता : भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने यहां निचली रैंकिंग पर काबिज इंडोनेशिया को 17-0 से रौंदकर एशियाई खेलों में खिताब बचाव करने की शानदार शुरूआत की। पूल ए के एकतरफा मुकाबले में भारत के लिये तीन भारतीय खिलाड़ियों ने हैट्रिक बनायी। दिलप्रीत सिंह (छठे, 29वें, 32वें मिनट), सिमरनजीत सिंह (13वें, 38वें, 53वें मिनट) और मंदीप सिंह (29वें, 44वें, 49वें मिनट) ने हैट्रिक की। वहीं अन्य गोल रूपिंदर पाल सिंह (पहले और दूसरे मिनट), आकाशदीप सिंह (10वें, 44वें मिनट), एस वी सुनील (25वें), विवेक सागर (26वें), हरमनप्रीत सिंह (31वें) और अमित रोहिदास (54वें) ने दागे।

राजिंदर सिंह हॉकी इंडिया के अध्यक्ष बने

भारतीयों के इस मुकाबले में काफी गोल करने की उम्मीद थी क्योंकि इंडोनेशियाई खिलाड़ी दुनिया की पांचवें नंबर की टीम के खिलाफ कहीं भी चुनौती पेश करते नहीं दिखे। इंडोनेशिया को मेजबान होने के नाते इस स्पर्धा में खेलने का मौका मिला है। भारत ने पहले ही मिनट से गोल की शुरूआत की और हूटर बजने तक यह सिलसिला जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।