मनु ने रजत जीता, हॉकी टीम भी सेमीफाइनल में - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मनु ने रजत जीता, हॉकी टीम भी सेमीफाइनल में

युवा निशानेबाज मनु भाकर शुक्रवार को रजत पदक जीतने के बाद युवा ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने

ब्यूनस आयर्स : युवा निशानेबाज मनु भाकर शुक्रवार को रजत पदक जीतने के बाद युवा ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन गयी जबकि पुरूष हॉकी टीम ने पोलैंड पर 4-2 की जीत से सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मनु से पहले जूडोका ताबाबी देवी ने युवा ओलंपिक में दो पदक जीते थे। मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में ताजिकिस्तान के बेहजान फायेजुलाएव के साथ खेलते हुए रजत पदक हासिल किया।

उनकी जोड़ी स्वर्ण पदक के मैच में जर्मनी के वानेसा सीगर और बुल्गारिया के किरिल किरोव से 3-10 से हार गयी। भारत ने इस तरह निशानेबाजी अभियान दो स्वर्ण और तीन रजत पदक से समाप्त किया। भारतीय दल ने अभी तक आठ पदक जीत लिये हैं जिसमें से पांच निशानेबाजी से आये हैं। मनु और सौरभ चौधरी ने पुरूष और महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते थे। शानू माने और मेहुली घोष ने पुरूष और महिला 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धाओं में रजत पदक जीता था।

एशियन पैरा गेम्स 2018: भारत ने जीते पांच गोल्ड मेडल, दीपा मलिक को दूसरा ब्रॉन्ज

भारतीय हाकी टीम के लिये क्वार्टरफाइनल मुकाबले में शिवम आनंद ने पहले और आठवें मिनट में दो गोल किये जबकि मनिंदर सिंह ने तीसरे और संजय ने 17वें मिनट में एक एक गोल किये। भारतीय महिला हाकी टीम ने पूल ए के अंतिम मैच में दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से शिकस्त दी। बैडमिंटन कोर्ट पर खिताब के प्रबल दावेदार लक्ष्य सेन ने कोदाई नाराओका को 14-21 21-15 24-22 से मात दी। तैराक श्रीहरि नटराज पुरूष 200 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में क्वालीफाई नहीं कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।