मणिका खेल रत्न और संदीप द्रोणाचार्य के हकदार

NULL

नई दिल्ली : एक दिन पहले ही भारतीय टेबल टेनिस महासंघ ने राष्ट्रमंडल खेलों मे दो स्वर्ण पदक सहित चार पदक जीतने वाली मणिका बत्रा का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा था जिसकी वह निश्चित दावेदार है लेकिन मणिका की शानदार उपलब्धि और प्रशंसकों के बढ़ते दबाव के चलते टीटीएफआई को शायद अवॉर्ड की मांग बदलनी पड़ सकती है। राजधानी मे आयोजित एक स्वागत समारोह में मौजूद टेबल टेनिस हस्तियों, खेल प्रेमियों और मीडिया कर्मियों ने एक सुर मे माना कि मणिका की उपलब्धि अभूतपूर्व है और वह राजीव गांधी खेल पुरस्कार की हकदार बनती है। साथ ही उसके कोच संदीप गुप्ता भी द्रोणाचार्य अवॉर्ड के हकदार माने जा रहे हैं ।

हालांकि अभी नामांकन पर फिर से विचार करना होगा लेकिन इसमे दो राय नहीं कि गोल्ड कोस्ट खेलों में मणिका भारत के लिए सुपर स्टार रही जिसने व्यक्तिगत और टीम स्वर्ण जीतने के साथ-साथ युगल में भी पदक जीते द्य ऐसा करिश्मा कोई अन्य भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाया। मणिका अपनी कामयाबी का श्रेय कोच संदीप गुप्ता को देती हैं। जिन्होंने पिछले बीस सालों में अनेक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार किए। ओलंपियन नेहा अग्रवाल को भी संदीप ने प्रशिक्षण दिया।

संदीप हंसराज मॉडेल स्कूल मे स्टैग अकादमी के बैनर तले अनेक खिलाड़ी तैयार कर चुके हैं। फिलहाल देश के तीन दर्ज़न टाप खिलाड़ी उनकी देखरेख में ट्रेनिंग ले रहे हैं। टेबल टेनिस संघ में शीर्ष पदों पर रहे और अब सलाहकार की भूमिका निभाने वाले धनराज चौधरी भी मानते हैं कि मणिका सबसे बड़े खेल अवॉर्ड की हकदार बनती है। मणिका इस खेल की सबसे बड़ी खिलाड़ी बनकर उभरी है और उसने साबित किया है कि मेहनत से किसी भी खेल में सफल हुआ जा सकता है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

– राजेंद्र सजवान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।