LIVE IND Vs WI : भारत ने वेस्टइंडीज को दी 378 रनों की चुनौती, रोहित- रायडू के शतक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

LIVE IND vs WI : भारत ने वेस्टइंडीज को दी 378 रनों की चुनौती, रोहित- रायडू के शतक

NULL

मुंबई : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा मैच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टास जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 377 रन बनाए और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 378 रनों का लक्ष्य दिया। टीम इंडिया के लिए स्टार ओपनर रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 162 रन बनाए।रायडू ने शतक जड़ा साथ ही रोहित ने अपने वनडे करियर का 21वां शतक जड़ा है। भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए हैं। रविंद्र जडेजा और केदार जाधव की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।

भारतः रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धौनी, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा।

वेस्टइंडीजः कीरन पॉवेल, चंद्रपॉल हेमराज, शाई होप, मार्लन सैमुअल्स, शिमरॉन हेटमेयर, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, फैबियान एलन, एश्ले नर्स, केमर रोच, कीमो पॉल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 10 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।