कोहली की वन-डे कप्तानी का होने वाला है फैसला ,BCCI में दरार की आई खबर

टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली से वनडे की कप्तानी भी छीनी जा सकती है।

टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली से वनडे की कप्तानी भी छीनी जा सकती है। लंबे समय से इसकी बाते चल रही थी की इसी हफ्ते कोहली की किस्मत का फैसला हो सकता है। साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारत की चयन समिति चेतन शर्मा की अगुवाई में टीम का चयन करने बैठेगी। इस दौरान विराट को टीम का कप्तान बनाए रखने या रोहित को यह जिम्मेदारी देने पर भी फैसला होगा। 

1638440008 thequint 2021 04 f71bd236 14df 4e41 be1b 7793d143951a iwm3 ar 1891

कोहली की कप्तानी को लेकर बीसीसीआई के अधिकारी दो हिस्सों में बंट चुके हैं। एक हिस्से का मानना है कि इस साल ज्यादा वनडे मैच नहीं हैं, ऐसे में विराट को भारत का कप्तान बने रहने देना चाहिए। वहीं दूसरे हिस्से की सोच है कि टी-20 और वनडे का कप्तान अलग-अलग नहीं होना चाहिए और रोहित को ही वनडे टीम की कमान भी दे दी जानी चाहिए। इससे उन्हें भारत में होने वाले 2023 वर्ल्डकप के लिए ऐसी टीम तैयार करने का मौका मिलेगा, जो खिताब जीतने की प्रबल दावेदार होगी।  

1638440028 995932 kohli captain

कोहली के कप्तान बने रहने या उन्हें कप्तान के पद से हटाने पर काफी गंभीर बहस होना तय है, लेकिन इस मामले में अंतिम फैसला बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह लेंगे। विराट ने अब तक कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता है। इस वजह से उन्हें कप्तानी से हटाए जाने की बात हो रही है, लेकिन द्विपक्षीय सीरीज में उनका रिकॉर्ड शानदार है। 

1638440063 concerns about indias tour of south africa amid new covid 19 variants rise

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा “साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान अगले पांच दिनों में होगा। हम अपनी तरफ से पूरी तैयारी करके रखेंगे और फिर सरकार की अनुमति का इंतजार करेंगे। अगर सरकार हमें कोरोना के कारण यह दौरा रद्द करने को कहती है तो हम यह दौरा रद्द कर देंगे। “


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।