किरण रिजिजू ने की पदक विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

किरण रिजिजू ने की पदक विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले भारतीय पहलवानों को नकद पुरस्कार

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले भारतीय पहलवानों को नकद पुरस्कार देने की मंगलवार को घोषणा की। रिजिजू ने नकद पुरस्कार देने की घोषणा करते हुए कहा कि कजाकिस्तान के नूर सुल्तान में हुई विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले भारतीय पहलवानों को सात लाख रुपये और कांस्य पदक जीतने वाले पहलवानों को चार-चार लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
 भारत ने कुल पांच पदक (एक रजत और चार कांस्य पदक) और चार टोक्यो ओलंपिक-2020 कोटे के साथ विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप का समापन किया है। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के इतिहास में भारत का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने इससे पहले 2013 में तीन पदक जीते थे। 
भारतीय पहलवानों में दीपक पुनिया (86 किग्रा) ने रजत और राहुल बालासाहेब अवारे (61 किग्रा), विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया तथा रवि कुमार दहिया ने विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के अपने-अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीते थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two − 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।