Girl in a jacket

आखिरी टेस्ट मैच से जसप्रीत बुमराह बाहर? अब मुसीबत में पड़ी भारतीय टीम

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को काफी ज्यादा मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल यहां एक

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को काफी ज्यादा मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल यहां एक के बाद एक कई खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। वहीं अपने सबसे ज्यादा जरूरी हथियारों के बिना मैदान पर उतर रही भारतीय टीम को अब एक को सबसे बड़ा झटका लगा है। जी हां खबर है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ब्रिस्बेन में होने वाला आखिरी टेस्ट मैच खेलने में असमर्थ हैं।
1610433352 1
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस समय पेट की इंजरी से जूझ रहे हैं और 15 तारीख से शुरू होने वाले अंतिम और निर्णायक टेस्ट का हिस्सा बुमराह नहीं हा सकेंगे। 
1610433393 2
50 फीसदी फिट रहे तो खिलाएंगे
खबर है कि जसप्रीत बुमराह के पेट का स्कैन हुआ है,जिसकी रिपोर्ट अभी तक आई नहीं है,मगर उनकी इंजरी गहरी है। हालांकि मैनेजमेंट का यह भी कहना है कि यदि बुमराह 50 फीसदी फिट रहे तो उन्हें 15 तारीख को होने वाले अंतिम टेेस्ट मैच में खिलाए जानें की उम्मीद है। यानी आखिरी फैसला स्कैन का नतीजा सामने आने के बाद ही हो सकता है। 
1610433362 3
दरअसल जसप्रीत बुमराह को सिडनी में फील्डिंग करते हुए पेट में खिंचाव आने की शिकायत हुई है। ऐसे में यदि बुमराह हाफ फिट हो जाते हैं और वह आखिरी टेस्ट में खेलते हैं तो फिर वह इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट की आगामी सीरीज से उनका बाहर होना तय है। 
1610433410 4
अब ब्रिस्बेन टेस्ट से बुमराह का बाहर होने का मतलब है कि एक अनुभवहीन तेज गेंदबाजी अटैक के साथ टीम इंडिया का मैदान में उतरना। मौजूदा दौरे में चोटिल होकर बाहर होने वाले बुमराह तीसरे पेसर होंगे। क्योंकि इनसे पहले मोहम्मद शमी,उमेश यादव सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वहीं इशांत तो ऑस्ट्रेलिया आए ही नहीं। 
1610433512 untitled 2
भुवनेश्वर को भी आईपीएल 2020 के दौरान चोट लगी थी। वहीं अब उम्मीद की जा रही है कि ब्रिस्बेन टेस्ट में बुमराह की जहग टी नटरजान को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। वहीं जडेजा की जगह शार्दुल ठाकुर खेलेंगे। मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी दो अन्य पेसर होंगे।
1610433572 6
पहले ही बाहर हो चुके हैं जडेजा और विहारी 
बता दें तीसरे टेस्ट मैच के दौरान स्टार ऑलराउंड रविंद्र जडेजा अपना अंगूठा फ्रैक्चर करवा बैठे थे। वहीं मैच की दूसरी पारी में हनुमा विहारी भारी दर्द के बावजूद बल्लेबाजी करने में जुटे हुए थे। दोनों खिलाड़ी चौथे टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। 
1610433579 5
वहीं कल तीसरा टेस्ट मैच खत्म होने के ठीक बाद बीसीसीआई ने इसकी जानकारी दी थी। ऐसे में विहारी के स्थान पर ऋधिमान साहा को विकेटकीपर के रूप में और ऋषभ पंत को बतौर बल्लेबाज मैदान पर उतारा जा सकता है,या फिर मध्यक्रम में मयंक अग्रवाल को जगह जी जा सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।