IPL2022: धोनी के मैच फिनिश करने पर कुछ ऐसा आया जडेजा का रिएक्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

IPL2022: धोनी के मैच फिनिश करने पर कुछ ऐसा आया जडेजा का रिएक्शन

इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों की हालत खस्ता है। पॉइंट्स

इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों की हालत खस्ता है। पॉइंट्स टेबल में एक नौवें तो दूसरी दसवें नंबर पर हैं। मगर कल का मैच जीतने के बाद चेन्नई की साँस में साँस आई होगी हालाँकि वो अभी भी 9वें नंबर पर हैं लेकिन उनका जीतने का सिलसिला शुरू हो चुका है। वहीं दूसरी तरह मुंबई 7 मैच खेलने के बाद भी अपनी पहली जीत की तलाश में है। 
1650625489 untitled(1)(2)
मुंबई इंडियंस की टीम गुरुवार को पहली जीत की उम्मीद में चेन्नई के खिलाफ खेलने उतरी थी, लेकिन धोनी ने ऐसा होने नहीं दिया। आखिरी चार गेंद पर 16 रनों की जरूरत थी और स्ट्राइक पर थे दुनिया के बेस्ट फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी। धोनी ने वही किया, जिसकी सबको उम्मीद थी और जिसके लिए वो जाने जाते हैं, लेकिन जीत के बाद रविंद्र जडेजा ने जो किया, उसकी शायद ही किसी को उम्मीद थी और यही वजह है कि उनका ये रिएक्शन वायरल हो रहा है।
1650625562 untitled
मैच खत्म करके जब धोनी मैदान से लौट रहे थे, तो कप्तान जडेजा आए और अपनी कैप उतार कर धोनी को झुककर सलाम किया, तो वहीं अंबाती रायुडू ने भी अपने हाथ जोड़ लिए। खैर धोनी ने खेला ही कुछ ऐसा की साथ खिलाडी समेत फैंस सभी नतमस्तक हो गए। वो 13 बॉल पर 28 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। धोनी ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, ऐसा लग रहा था, जैसे पुराने दिन लौट आए हों। जडेजा ने मैच के बाद कहा कि थोड़ा नर्वस जरूर थे हम लेकिन हमें पता था कि क्रीज पर धोनी हैं और वह हमारे लिए मैच खत्म करके ही लौटेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।