ईशान किशन को 17 गेंदों पर महज 6 रन बनाना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया की जनता ने ऐसे लताड़ा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ईशान किशन को 17 गेंदों पर महज 6 रन बनाना पड़ा महंगा, सोशल मीडिया की जनता ने ऐसे लताड़ा

आईपीएल के 14वें संस्करण का 17 वों मुकाबला शुक्रवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई

आईपीएल के 14वें संस्करण का 17 वों मुकाबला शुक्रवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी रोहित की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने सीमित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाकर सिमट गई। 
1619248718 8
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले में एमआई कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। मुंबई के युवा बल्लेबाज ईशान किशन भी इस सीजन अब तक फ्लॉप ही साबित रहे हैं। यही नहीं ईशान की खराब बल्लेबाजी की वजह से सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 
1619248667 7
दरअसल ईशान किशन इस सीजन अपने बल्ले से अब तक कोई जादू नहीं चला पाए हैं। वह शुरूआती 4 मुकाबलों में भी फ्लॉप साबित हुए थे साथ ही पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। इस दौरान ईशान ने 17 गेंद खेलकर केवल 6 रन ही बनाए और फिर रवि बिश्नोई ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। ईशान किशन की धीमी पारी के लिए सोशल मीडिया के लोगों ने उन्हें अब जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कुछ फैंस ने तो ईशान को महेंद्र सिंह धोनी से जोड़ते हुए उन पर मीम्स बना डाले।
फिर फ्लॉप हुए ईशान किशन तो लोगों ने बनाये इस तरह के मीम्स….

मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा की 63 रनों की शानदार पारी की बदौलत 131 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी  पंजाब ने केवल मयंक अग्रवाल का विकेट गंवाकर इस मैच को अपने नाम कर लिया। टीम के लिए केएल राहुल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 52 गेंदों पर 60 रन बनाए। उनके अलावा क्रिस गेल ने भी 35 गेंदों पर 43 रनों अच्छी पारी खेली। इसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।