विराट कोहली T20 वर्ल्ड कप के बाद T20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ चुके हैं जिसके बाद टीम इंडिया की T20 टीम की ज़िम्मेदारी तो रोहित शर्मा को मिल गयी है लेकिन RCB के लिए ये एक बड़ा सरदर्द बन गया है क्यूंकि विराट कोहली के अलावा उन्होंने किसी भी खिलाडी को एक कप्तान के रूप में पहले कभी नहीं देखा लेकिन अब जब कोहली ने कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया है तो RCB को अगले सीजन के लिए नया कप्तान ढूढ़ना ही होगा।

एक क्रिकेट शो के दौरान भारतीय टीम के पूर्व खिलाडी इरफ़ान पठान का भी यही मानना है की RCB को अगले सीजन कप्तान ढूढ़ने के लिए मशक्कत करनी होगी , इसके अलावा इरफ़ान ने ये भी बताया की अगले सीजन में टीम जिन खिलाडियों को रिटेन करेगी उनमे से कोई भी कप्तानी सँभालने का उमीदवार नहीं होने वाला, इरफ़ान ने उन चार खिलाडियों के नाम भी बताए जिन्हे RCB रिटेन कर सकती है। इरफ़ान के हिसाब से RCB ने अगले सीजन विराट कोहली, ग्लैन मैक्सवेल, युजवेंद्र चहल और मोह्हमद सिराज को रिटेन करना चाहिए।
उन्होंने ये भी कहा कि फ्रेंचाजी को इनमे से किसी को कप्तान नहीं बनाना चाहिए, बल्कि आईपीएल नीलामी में से ही नए कप्तान की तलाश करनी होगी। इरफ़ान ने इस दौरान हर्षल पटेल का भी जिक्र किया जिन्होंने पिछले सीजन RCB के लिए खेलते हुए सबसे ज्यादा 32 विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल की थी।
उन्होंने कहा “बहुत से लोग हर्षल पटेल के बारे में सोच रहे होंगे। वह पर्पल कैप विजेता थे। लेकिन जब आप मोहम्मद सिराज के ‘कम्पलीट पैकेज’ को देखते हैं, जो नई गेंद से गेंदबाजी कर सकते हैं साथ ही अच्छा यॉर्कर कर सकते हैं और आप लंबे समय तक का विकल्प देख रहे हों। तो मुझे निश्चित रूप से लगता है कि यह सिराज है।”




















