IPL2022 : RCB के रिटेन नहीं करने पर इमोशनल हुए चहल, फैंस के लिए लिखा भावुक मैसेज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

IPL2022 : RCB के रिटेन नहीं करने पर इमोशनल हुए चहल, फैंस के लिए लिखा भावुक मैसेज

भारत के मुख्य लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को उस समय एक बड़ा झटका लगा जब आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल

भारत के मुख्य लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को उस समय एक बड़ा झटका लगा जब आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले ही उन्हें रिलीज कर दिया। आरसीबी से पत्ता कटने के बाद चहल ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल मैसेज लिखा है, जिसमें उन्होंने फ्रेंचाइजी के साथ आठ साल के लंबे सफर को याद किया है। उन्होंने साथ ही कहा है कि अब वह आईपीएल 2022 में शायद ही खेल पाएंगे।  

 चहल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘आठ साल तक आरसीबी टीम का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लगा इसमें मेरी कई यादें हैं। इस दौरान मैं कई मील के पत्थर तक पंहुचा और सबसे जरुरी बात यह है कि इसने मुझे वह परिवार दिया है, जो हर व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्रों में चाहता है। हम केवल खेल सकते हैं और अपना बेस्ट दे सकते हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम और मेरे प्यारे फैन्स, आपको याद करेंगे। मुझे प्यार करने और सपोर्ट करने के लिए फैन्स का थैंक्यू। दूसरी तरफ मिलते हैं।’


1638703697 yuzi

चहल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 113 मैचों में 22.03 की औसत से 139 विकेट चटकाए हैं। वह इस फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इसके बावजूद आरसीबी ने उन्हें इस बार रिटेन नहीं किया है। बैंगलोर फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले विराट कोहली, ग्लैन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को रिटेन किया है। चहल आरसीबी से पहले मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। वह 2014 में विराट कोहली की टीम बैंगलोर से जुड़े थे और उसके बाद से वह व्हाइट बॉल क्रिकेट में भारत के सबसे प्रमुख गेंदबाज रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।