आईपीएल MI Vs DC : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियन्स ने टॉस जीत कर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आईपीएल MI vs DC : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियन्स ने टॉस जीत कर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया

मुंबई इंडियन्स के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के

दुबई : मुंबई इंडियन्स के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने हार्दिक पंड्या की जगह जयंत यादव और जेम्स पैटिंसन की जगह नाथन कूल्टर-नाइल को टीम में शामिल किया है। दिल्ली की टीम ने भी तीन बदलाव करते हुए पृथ्वी साव, प्रवीण दुबे और हर्षल पटेल को अंतिम 11 में मौका दिया है। 
इस मैच के लिए मुंबई की टीम में दो बदलाव हुए हैं। टीम मैनेजमेंट ने हार्दिक पांड्या को आराम देते हुए जयंत यादव को खिलाया है वहीं जेम्स पैटिंसन की जगह नाथन कूल्टर नाइल को मौका मिला है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी टीम में तीन बदलाव किए हैं। उन्होंने अजिंक्य रहाणे, अक्षर पटेल और तुषार देशपांडे की जगह पृथ्वी शॉ, हर्शल पटेल और प्रवीण दूबे को खिलाया है।
यह मैच दिल्ली के लिए काफी मायने रखता है क्योंकि इस स्टेज पर एक और हार उसके लिए मुसीबत खड़ा कर सकती है। किंग्स इलेवन पंजाब, केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगातार तीन हार के बावजूद दिल्ली 12 मैचों में 14 प्वॉइंट्स लेकर तीसरे स्थान पर है। मुंबई की बात करें तो उनका इस साल प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने इस सीजन खेले 12 मैचों में से 8 में जीत दर्ज की है जबकि 4 में टीम ने हार का सामना किया है। टीम 16 प्वॉइंट्स लेकर प्वॉइंट टेबल में सबसे ऊपर है।
मुंबई इंडिंयस की प्लेइंग XI: सौरभ तिवारी, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, जयंत यादव, क्रुणाल पांड्या, नाथल कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ,  श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, आर अश्विन, इनरिच नॉर्टजे, हर्शल पटेल, कगिसो रबाडा, प्रवीण दूबे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।