IPL नीलामी : युवराज, गुप्टिल को मिला खरीदार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

IPL नीलामी : युवराज, गुप्टिल को मिला खरीदार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के पहले दौर की नीलामी में खाली हाथ रहने वाले युवराज

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के पहले दौर की नीलामी में खाली हाथ रहने वाले युवराज सिंह को आखिरकार खरीददार मिल गया। युवराज को मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया है।

मुंबई ने युवराज को उनकी बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में ही अपने साथ जोड़ा है।

बीते सीजन किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने वाले युवराज को टीम ने इस साल रिटेन नहीं किया था। मंगलवार को हुई नीलामी में पहले दौर में उन्हें किसी ने नहीं खरीदा था लेकिन नीलामी खत्म होने के करीब मुंबई ने उनकी कीमत लगा दी।

आईपीएल नीलामी में सितारों की साख दांव पर

युवराज के साथ ही नीलामी की शुरुआत में न बिकने वाले न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को भी उनकी बेस प्राइस एक करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद में अपने साथ जोड़ा।

घरेलू सत्र में लगातार अच्छा खेलने वाले हरफनमौला खिलाड़ी जलज सक्सेना को दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। दिल्ली ने ही वेस्टइंडीज के कीमो पॉल को बेस प्राइस 50 लाख में अपने साथ जोड़ा है।

598173 yuvraj emotional pti

दिल्ली ने हालांकि शेन रदरफोर्ड को उनकी बेस प्राइस 40 लाख से ज्यादा कीमत दो करोड़ में अपने साथ जोड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।