IPL 2023: 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाने वाले रिंकू सिंह का हुआ जोरदार स्वागत, शैंपैन से नहाए - Punjab Kesari
Girl in a jacket

IPL 2023: 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाने वाले रिंकू सिंह का हुआ जोरदार स्वागत, शैंपैन से नहाए

सूपर संडे को केकेआर ने डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को एक रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। इस मुकाबले

सूपर संडे को केकेआर ने डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को एक रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। इस मुकाबले के हीरो रहे रिंकू सिंह ने अंतिम 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर अपनी टीम को एक अविश्वसनीय जीत दिलाई थी। रिंकू सिंह के इस जबरदस्त पारी की पूरा देश सरहाना कर रहा हैं। टीम के ओनर शाहरुख खान, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी रिंकू के इस पारी को सराहा हैं। वहीं मुकाबले के बाद होटल में उनका स्वागत बड़े जबरदस्त अंदाज में किया गया।
1681208655 1
दरअसल रिंकू सिंह के साथ-साथ पूरी टीम जब होटल पहुंची तो होटल वालों ने पहले ही सेलिब्रेशन का इंतजाम कर रखा था। होटल वालों ने एंट्री करते हुए गेट के पास हॉल में ही केकेआर के नाम से एक केक और शेंपेन रखा था। वहीं जब पूरी टीम पहुंची होटल तो रिंकू सिंह ने ही केक काटा। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें केक लगाया और फिर शेंपेन से नहला दिया। इसके बाद पूरी टीम होटल के अंदर अपने कमरे में चली गई।
1681208663 2
 संडे के इस मुकाबले में कई चीजें देखने को मिली। जब रिंकू सिंह ने अंतिम ओवर में 5 छक्का लगाकर टीम को जीत दिला ही, उससे पहले ही  गुजरात टाइंट्स के स्पिनर गेंदबाज राशिद खान ने हैट्रिक विकेट चटकाया था। तो मुकाबला काफी मनोरंजन भरा था। रिंकू सिंह के इस जश्न का पूरा विडियो नाइट राइडर्स के ऑफिशियल अकाउंट पर देखा जा सकता हैं। उसके अलावा रिंकू सिंह का एक औऱ वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें यह देखा गया था कि उन्होंने फिल्ड पर ही अपने कप्तान श्रेयस अय्यर को फोन पर वीडियो कॉल किया था और फिर उन्होंने रिंकू को बधाई दी थी।

वहीं अब इस टीम का अगला मुकाबला 14 अप्रैल को होम ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाला है, जिसमें एक बार फिर से रोमांच दिखने वाला हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।