IPL 2023: MS Dhoni ने रचा इतिहास, IPL के साथ-साथ T20 क्रिकेट फॉर्मेट में निकले सबसे आगे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

IPL 2023: MS Dhoni ने रचा इतिहास, IPL के साथ-साथ T20 क्रिकेट फॉर्मेट में निकले सबसे आगे

पूर्व भारतीय कप्तान और आईपीएल में सीएसके की कप्तानी करने वाले एम एस धोनी ने इतिहास रच दिया

पूर्व भारतीय कप्तान और आईपीएल में सीएसके की कप्तानी करने वाले एम एस धोनी ने इतिहास रच दिया हैं। कल उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल सीजन-16 का 29 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेल रही थी। इस मुकाबले में सीएसके को 7 विकेट से एक आसान जीत तो मिली ही, साथ ही साथ टीम के कप्तान माही ने एक और कीर्तिमान हासिल कर लिया हैं। उन्होंने ना सिर्फ आईपीएल में बल्कि पूरे टी20 क्रिकेट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। आइए जानते हैं, धोनी के आंकड़े और उन्होंने किस खिलाड़ी को छोड़ा है पीछे।
1682142051 1
पहले करते है आईपीएल की बात, तो आईपीएल में कल  धोनी अपना 240 वां मुकाबला खेल रहे थे। इस मुकाबले में धोनी आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने अपने नाम 200 शिकार किया हैं। उन्होंने कल के मुकाबले में एक कैच, एक स्टंप और एक रन-आउट किया। इन तीनों को मिलाकर कल उन्होंने यह कीर्तिमान हासिल किया हैं। इस 200 शिकार में से 141 कैच है, 40 स्टंपिंग और 19 रन आउट शामिल हैं। वहीं सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में धोनी के बाद वर्तमान में आरसीबी की तरफ से खेल रहे दिनेश कार्तिक हैं।
1682142066 2
इसके अलावा धोनी पूरे टी20 क्रिकेट फॉर्मेट में भी सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में नंबर-1 हो गए हैं। उन्होंने कल सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्कराम का कैच लपक कर क्विंटन डिकॉक को पीछे छोड़ दिया। धोनी अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 208 कैच ने साथ पहले स्थान पर अपना कब्जा जमा चुके हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक हैं, जिन्होंने अब तक कुल 207 कैच पकड़े हैं। तीसरे स्थान पर दिनेश कार्तिक हैं, जिन्होंने 205 कैच अपने नाम किए हैं अब तक। वहीं चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमश कामरान अकमल 172 विकेट के साथ और वेस्टइंडीज के दिनेश रामदीन 150 विकेट के साथ काबिज हैं।
1682142074 3
वहीं माना जा रहा है कि धोनी का यह अंतिम आईपीएल सीजन हो सकता है। इस बार धोनी की टीम सीएसके काफी बढिया प्रदर्शन कर भी रही हैं। इस टीम ने अब तक सीजन-16 में 4 मुकाबले जीतकर 8 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर हैं। वहीं पहले स्थान पर राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।