IPL 2023 (MI Vs GT): रविवार को होगी गुजरात टाइटंस की चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ंत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

IPL 2023 (MI vs GT): रविवार को होगी गुजरात टाइटंस की चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ंत

गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 62 रन से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में अपनी

गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 62 रन से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह बना ली। पहले बल्लेबाजी कर रही गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे शुभमन गिल की धमाकेदार पारी (60 बॉल, 129 रन) की मदद से 3 विकेट पर 233 रन बनाए। वही , लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी मुंबई इंडियंस की टीम 18.2 ओवर में 171 रन पर आउट हो गई।
आपको बता दे कि गुजरात टाइटंस की टीम रविवार को फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी।
मुम्बई ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी करने का फैसला
मुम्बई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
बारिश के कारण टॉस में थोड़ा विलम्ब हुआ और यह रात पौने आठ बजे हुआ। मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। ऋतिक शौकीन की जगह कुमार कार्तिकेय खेलेंगे। गुजरात में दर्शन नालकंडे की जगह साई किशोर खेलेंगे और दासुन शनाका की जगह जॉश लिटिल।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
गुजरात – शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, हार्दिक पांड्या, डेविड मिलर, जॉश लिटिल, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहित शर्मा, मोहम्मद शमी, साई किशोर।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, , टिम डेविड, जेसन बेहरनडॉर्फ़, पीयूष चावला, क्रिस जॉर्डन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।