IPL 2023: Dhoni खेल रहे है अपना आखिरी IPL! सीजन के 29वें मुकाबले को जीतने के बाद कह दी बड़ी बात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

IPL 2023: Dhoni खेल रहे है अपना आखिरी IPL! सीजन के 29वें मुकाबले को जीतने के बाद कह दी बड़ी बात

भारतीय क्रिकेट और आईपीएल के सबसे महान खिलाड़ी कप्तान विकेटकीपर में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने कल

भारतीय क्रिकेट और आईपीएल के सबसे महान खिलाड़ी कप्तान विकेटकीपर में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने कल अपना संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। कल उन्होंने मुकाबला खत्म होने के बाद जो भी बातें पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कही, उससे साफ हो जाता है कि यह उनका आखिरी आईपीएल हैं। इसके बाद वो कभी भी बतौर खिलाड़ी, बतौर कप्तान या बतौर विकेटकीपर मैदान पर नजर नहीं आएंगे। तो आइए जानते हैं, कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या कह दिया।
1682147908 1
दरअसल कल का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। सीएसके कल अपने होम ग्राउंड चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में यह मुकाबला खेल रही थी। इस मुकाबले को देखने लगभग 32 बजार दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे। पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। वहीं दर्शकों में सबसे ज्यादा एम.एस धोनी के ही फैंस दिखाई दे रहे थे क्योंकि कैमरामैन जब भी कैमरा दर्शकों की तरफ घुमाते तब हमें यह दिखाई दे रहा था कि दर्शक पिली जर्सी में है और धोनी के लिए एक पोस्टर हाथ में रखे हैं।
1682147917 2
वहीं सीएसके जब मुकाबला जीत गई तब पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन को होस्ट कर रहे हर्षा भोगले के साथ जब माही बात-चीत करने पहुंचे तब उन्होंने एक इशारा दिया। दरअसल जैसे ही माही हर्षा से बात करने आगे बढ़ रहे थे, दर्शकों ने हूटिंग शुरू कर दी, जिसे सुनकर हर्षा ने धोनी से पूंछ ही दिया कि आखिर आप इतने सारे प्यार को कैसे हैंडल करते हों। तब माही ने कहा किः- ”चाहे मैं जितना भी लंबा खेलूं, लेकिन यह मेरे करियर का आखिरी चरण है। इसका लुत्फ उठाना जरूरी है। दो साल बाद प्रशंसकों को यहां आकर देखने का मौका मिला है। यहां आकर अच्छा लग रहा है। दर्शकों ने हमें बहुत प्यार और स्नेह दिया है।”
1682147926 3
इस बात से साफ हो गया कि धोनी का यह अंतिम आईपीएल है और इसके बाद शायद ही वो कभी मैदान पर नजर आएंगे। वहीं इस सीजन में धोनी के प्रति प्यार लोगों का एक अलग अंदाज में, एक अलग जोश में नजर आ रहा हैं। मैच की बात करें तो सीएसके इस वक्त एक मजबूत स्थिति में है और टीम 6 में से 4 मुकाबले जीतकर अंत तालिका में तीसरे स्थान पर कायम हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।