सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर यूएई में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों संग नजर आए, फैंस ने कहा- 'नेपोटिज्म' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर यूएई में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों संग नजर आए, फैंस ने कहा- ‘नेपोटिज्म’

कोरोना वायरल के चलते टी20 फॉर्मेट का सबसे पॉपुलर लीग इंडियन प्रीमियर लीग इस साल भारत की जगह

कोरोना वायरल के चलते टी20 फॉर्मेट का सबसे पॉपुलर लीग इंडियन प्रीमियर लीग इस साल भारत की जगह यूएई में खेला जाएगा। यूएई में आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से शुरु होने जा रहा है। आईपीएल की तैयारियों के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है। 
1600156610 ipl 2020
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के साथ सामने आईं हैं। दरअसल इन तस्वीरों में ऑल-राउांडर अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के कुछ खिलाड़ियों के साथ पूल में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। 
1600156544 mumbai indians arjun tendulkar
हालांकि अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन ने यह तस्वीर साझा की है। वैसे तो खिलाड़ियों के पूल सेशन की यह तस्वीर राहुल चाहर ने अपने ट्विटर पर भी पोस्ट की है। अर्जुन तेंदुलकर को फैन्स मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के साथ देखकर थोड़ा चौंक गए हैं। इसके बाद तो अर्जुन तेंदुलकर को लोगों ने जमकर ट्रोल नेपोटिज्म का मुद्दा लेकर ट्विटर पर करना शुरु कर दिया। 

खबरों के अनुसार,मुंबई इंडियंस टीम के साथ अर्जुन तेंदुलकर नेट बॉलर के तौर पर गए हैं। बता दें कि अपने साथ कुछ नेट बॉलर्स लेकर हर फ्रेंचाइजी टीम गईं हैं। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने के लिए अर्जुन नेट्स पर भी यूएई गए हैं। लेकिन यह बात फैन्स को कुछ रास नहीं आ रही है। 
1600155841 mumbai indians
इसके बाद तो फैन्स ने सोशल मीडिया पर यह सवाल पूछना शुरु हो गए कि अर्जुन से बेहतर गेंदबाज क्या महाराष्ट्र के पास नहीं हैं? हालांकि आईपीएल में अभी तक अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू नहीं किया है। इतना ही नहीं आईपीएल 2020 की ऑक्‍शन में भी अर्जुन तेंदुलकर ने हिस्सा नहीं लिया था। 

1.

2.

3.

4.

अर्जुन क्या आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल सकते हैं?
आईपीएल 2020 के लिए सारी ही फ्रेंचाइची टीमों को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एसओपी सौंपी है।  इस एसओपी के तहत किसी खिलाड़ी को अगर कोई भी टीम रिप्लेस करना चाहे तो वहां पर मौजूद किसी क्रिकेटर से वह उस खिलाड़ी को रिप्लेस कर सकते हैं। अब मुंबई इंडियंस टीम को इस साल सीजन में अर्जुन तेंदुलकर को अगर हुआ तो मैदान में उतार सकती है। 
1600156453 arjun tendulkar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।