INDvsNZ : अजिंक्य रहाणे की फॉर्म पर क्या बोले विराट कोहली - Punjab Kesari
Girl in a jacket

INDvsNZ : अजिंक्य रहाणे की फॉर्म पर क्या बोले विराट कोहली

मुंबई टेस्ट से ठीक पहले चोट के कारण अजिंक्य रहाणे को दूसरे टेस्ट के लिए बाहर बैठना पड़ा।

मुंबई टेस्ट से ठीक पहले चोट के कारण अजिंक्य रहाणे को दूसरे टेस्ट के लिए बाहर बैठना पड़ा। कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 1-0 से जीतने के बाद रहाणे की खराब फॉर्म को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह किस दौर से गुजर रहा है, यह सिर्फ एक शख्स जानता है और वो वह खुद है। विराट ने साथ ही कहा कि टीम में अंदर क्या चलता है, ये सभी खिलाड़ी जानते हैं, बाहर वालों के बोलने के हिसाब से टीम नहीं चलती। विराट ने साथ ही कहा कि रहाणे को खराब फॉर्म से वापसी के लिए टीम के साथ की जरूरत है।
टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारतीय कप्तान कोहली को कुछ मुश्किल सवालों से जूझना पड़ा, जिनमें से कुछ उनकी खुद की खराब फॉर्म से जुड़े हुए थे जिसके बारे में उन्होंने कहा कि इसे एक ही तरह से आउट होने के तरीके से नहीं जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस महीने के आखिर में होने वाले साउथ अफ्रीकी दौरे के लिए टीम कॉम्बिनेशन पर जल्द ही चर्चा होगी।
1638793583 gettyimages 1296772538 1 1612850080
वहीं रहाणे के बारे में उन्होंने आगे कहा, ‘इस दौर में हमें उनका समर्थन करने की जरूरत है खासकर तब जबकि उन्होंने पहले अच्छा प्रदर्शन किया है। हमारे यहां ऐसा माहौल नहीं है जहां खिलाड़ी यह सोचे कि अब क्या होगा। एक टीम के तौर पर हम ऐसी चीजों पर ध्यान नहीं देते।’ भारतीय कप्तान ने कहा, ‘हम खिलाड़ी जानते हैं कि टीम में क्या हो रहा है। बाहर बहुत कुछ होता रहता है और हम नहीं चाहते कि उससे हमारे खेल पर प्रभाव पड़े। हम अंजिक्य हो या कोई और टीम में हर किसी का समर्थन करते हैं। बाहर क्या हो रहा है हम उस आधार पर फैसले नहीं करते।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।