INDvsNZ : मुंबई टेस्ट में बारिश बन सकती है विलेन, पिच का भी बदलेगा मिजाज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 दिसंबर से खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट के

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 दिसंबर से खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट के पहले दिन बारिश अपना कहर बरसा सकती  बन सकती है। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। मुंबई की बेमौसम बारिश का असर वानखेड़े की पिच पर भी पड़ सकता है। माना जा रहा है कि इसके बाद पिच से गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर छूटा था, ऐसे में यह दोनों टीमों के लिए ये टेस्ट काफी एहम होगा।
1638429224 01wankhede
बुधवार को पूरे दिन बारिश के कारण दोनों टीमों को अपने ट्रेनिंग सेशन रद्द करने पड़े। गुरुवार को भी बारिश की भविष्यवाणी की गई है और आउटफील्ड गीली रहेगी। भारतीय टीम ऐसे में बांद्रा कुर्ला परिसर मैदान जाएगी जहां इंडोर प्रैक्टिस की सुविधा है जबकि वानखेड़े स्टेडियम में ऐसा नहीं है। वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर बिल्कुल भी घास नजर नहीं आ रही है जिससे धीमे गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। 
शुक्रवार से होने वाले टेस्ट में हालांकि वानखेड़े की पिच से तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को मदद मिलने की उम्मीद है। लगातार बारिश के कारण पिच को ढककर रखा गया है जिसके कारण सतह के नीचे काफी नमी होगी। अतिरिक्त नमी से निश्चित तौर पर तेज गेंदबाजों को कानपुर से अधिक मदद मिलेगी, लेकिन इस तरह के विकेट से स्पिनरों को भी काफी टर्न मिलेगा।
शुक्रवार को बारिश की भविष्यवाणी है लेकिन दोनों टीमें खासकर भारत प्रार्थना करेगा कि दूसरे से पांचवें दिन मौसम का खलल नहीं हो। सभी की नजरें इस मैच के लिए भारतीय टीम के कॉम्बिनेशन पर भी टिकी हैं। प्लेइंग XI में कप्तान विराट कोहली की वापसी से मयंक अग्रवाल का बाहर होना लगभग तय है क्योंकि हेड कोच राहुल द्रविड़ और गेंदबाजी कोच पारस महाम्ब्रे सहित सहयोगी स्टाफ ने अजिंक्य रहाणे का समर्थन किया है जो की खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।