INDvsNZ : कोहली को भारत में हराना है मुश्किल, घर में सिर्फ 2 बार हारी है टीम इंडिया

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 दिसंबर को होने वाले दूसरे टेस्ट मैच

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 दिसंबर को होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में वापसी कर रहे हैं। भारत में कोहली ने 30 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। जहाँ 23 मैचों में टीम को जीत मिली है। वहीं, 5 मैच ड्रॉ रहे हैं। भारत में कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया सिर्फ 2 बार हारी है।

1638424769 photogrid 1636704206255

2014 में टीम इंडिया की कमान संभालने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपने घर में कमाल का प्रदर्शन किया है। भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया को हराना विदेशी टीमों के लिए सपना पूरा करने जैसा हो गया है। दो मुकाबले जिनमें भारत को हार मिली वो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए थे।


1638424800 kohli test 2

2014 से अब तक विराट ने भारत के लिए 65 टेस्ट मैच में कप्तानी की है। इस दौरान टीम को 38 में जीत तो वहीं, 16 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि 11 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम मैच जीतते-जीतते रह गई। 3 दिसंबर से कीवी टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कोहली वापसी कर रहे हैं। इस मैच में टीम इंडिया नई एनर्जी के साथ मैदान पर उतरेगी। वहीं, राहुल द्रविड़ की कोचिंग में कोहली का ये पहला मुकाबला होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।