भारतीय महिला हॉकी टीम को शूटआउट में जर्मनी ने 4-3 से हराया,ओलंपिक क्वालिफिकेशन के लिए जापान से होगी भिडंत
Girl in a jacket

भारतीय महिला हॉकी टीम को शूटआउट में जर्मनी ने 4-3 से हराया,ओलंपिक क्वालिफिकेशन के लिए जापान से होगी भिडंत

भारतीय महिला हॉकी टीम ने गुरुवार को यहां एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे सेमीफाइनल में जुझारू जज्बा दिखाया लेकिन इसके बावजूद पेनल्टी शूटआउट के सबसे अहम चरण में हिम्मत हारकर जर्मनी से 3-4 से पराजित हो गयी।

HIGHLIGHTS

  • भारतीय महिला हॉकी टीम हिम्मत हारकर जर्मनी से 3-4 से पराजित हो गयी।
  • जापान को हराकर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर सकती है।
  • अपनी रणनीति पर चलते हुए जर्मनी ने भारत के सर्कल में कई बार सेंध लगायी।
  • भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी मैच देखने पहुंचे हुए थे।
IND GER
                                      खेल के दौरान दोनों टीम के खिलाड़ी

दोनों टीमें निर्धारित समय में 2-2 की बराबरी पर रहीं जिससे मैच पेनल्टी शूटआउट में चला गया, इस जीत से जर्मनी ने पेरिस ओलंपिक के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया है। भारत के लिये सांत्वना की बात यह है कि उसके पास ओलंपिक कोटा पक्का करने का एक और मौका है। टीम शुक्रवार को तीसरे-चौथे स्थान के मैच में जापान को हराकर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर सकती है। इस टूर्नामेंट की शीर्ष तीन टीम पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी।
दुनिया की पांचवें नंबर की टीम जर्मनी शुक्रवार को फाइनल में अमेरिका से भिड़ेगी। निर्धारित समय में भारत के लिए दीपिका (15वें मिनट) और इशिका चौधरी (59वें मिनट) ने गोल किये। जर्मनी के लिए दोनों गोल चार्लोट स्टेपनहॉर्स्ट (27वें, 57वें) ने दागे।

427240 india germany scaled
उम्मीद के अनुरूप जर्मनी ने शुरुआत से ही आक्रमण किया और धुंध भरी रात में भारतीय रक्षापंक्ति पर लगातार हमले किये, अपनी रणनीति पर चलते हुए जर्मनी ने भारत के सर्कल में कई बार सेंध लगायी। पहले ही मिनट में जर्मनी को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारत द्वारा रिव्यू लेने के बाद इसे अस्वीकार कर दिया गया। पर मेहमान टीम ने दबाव बनाए रखा और नौवें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। भारतीय कप्तान और गोलकीपर सविता पूनिया ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी संभाली। भारतीय खिलाड़ियों ने भी जर्मनी के सर्कल में सेंध लगायी लेकिन फिनिशिंग में कमी रह गई।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी मैच देखने पहुंचे हुए थे। उनके उत्साहवर्धन से घरेलू टीम ने जर्मन रक्षापंक्ति को परेशान करने के लिए गजब का जज्बा दिखाया।

dhoni hockey1705633795120
                              खेल देखने पहुचें पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

पहले क्वार्टर के खत्म होने से सिर्फ 55 सेकंड पहले भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला और दीपिका ने एक ताकतवर ड्रैगफ्लिक से बढ़त दिलाकर जर्मनी को हैरान कर दिया, इस गोल के बाद आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वी रक्षापंक्ति पर लगातार हमले किये। पर जर्मनी की टीम शांत बैठने वाली नहीं थीं, उसने पिछड़ने के बाद हमलों में इजाफा कर दिया। भारत के मिडफील्ड में संयोजन की कमी दिखी और ढीली गेंद को दूर करने में असमर्थता उसे महंगी पड़ी। जर्मनी ने चार्लोट के मैदानी गोल से हाफ टाइम से तीन मिनट पहले ही बराबरी हासिल कर ली।जर्मनों ने अपने प्रयास जारी रखे लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति डटी रही।

hockey india vs germany 2024 01 94cd15e16b0ff7e4783e66fae1f33438 16x9 1
                                                      खेल के दौरान दोनों खिलाड़ी

तीसरे क्वार्टर से तीन मिनट पहले सविता ने ऐनी श्रोडर के प्रयास का शानदार बचाव किया, भारत को 35वें मिनट में बढ़त लेने का शानदार मौका मिला लेकिन दीपिका के प्रयास को जर्मन की गोलकीपर जूलिया सोनटाग ने आसानी से रोक दिया। कुछ सेकंड बाद जर्मनी को अपना दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय बैकलाइन बहुत मजबूत थी जिसने जर्मनी के कई प्रयासों को नाकाम किया। अंत में भारतीय रक्षात्मक पंक्ति के लिए इन हमलों को संभालना मुश्किल हो गया।चौथे क्वार्टर में तीन मिनट पहले ही चार्लोट ने अपना दूसरा गोल करके स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को स्तब्ध कर दिया।

1705646834859 GDzvp5wacAA2Xtt
                                         खेल का लुफ़्त उठाते दर्शक

भारतीय खिलाड़ियों ने हार नहीं मानी और 59वें मिनट में लगातार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, इसमें से दूसरे को इशिका ने रिबाउंड से गोल में डाल दिया और मैच शूटआउट में चला गया। शूटआउट में सविता ने दो अच्छे बचाव किए लेकिन नवनीत कौर, नेहा गोयल, संगीता कुमारी और सोनिका के चूकने से जर्मनी मैच जीतने के साथ पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल करने में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।