मां के जन्मदिन पर भारतीय महिला खिलाड़ी Veda Krishnamurthy ने कर्नाटक के इस क्रिकेटर से की शादी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मां के जन्मदिन पर भारतीय महिला खिलाड़ी Veda Krishnamurthy ने कर्नाटक के इस क्रिकेटर से की शादी

भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ति ने अचानक से ही सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खबर

भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ति ने अचानक से ही सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खबर देकर लोगों को सरप्राइज किया हैं। उन्होंने कल के दिन बैंगलोर में अपनी मंगेतर अर्जुन होयसला से कोर्ट मैरेज कर सभी को चौंका दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन कर्नाटक की तरफ से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल चुके हैं। 
1673594468 1
दरअसल अर्जुन ने वेदा को पिछले साल के सितंबर में ही घुटने पर बैठ कर प्रपोज किया था, जिसे वेदा ने पूरे दिल से एक्सेप्ट की थी। दोनों जब रिलेशनशिप में आए तब फिर 19 सितंबर को सगाई भी कर ली। अर्जुन ने सगाई की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिस पर लोगों ने उन्हें बधाई भी दी थी। वहीं लगभग 4 महिने बीतने के बाद कल दोनों ने कोर्ट मैरिज कर लिया। वेदा ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए दिए। वेदा ने कल अचानक से अपनी शादी का मन इसलिए बनाया क्योंकि वो अपनी मां को एक स्पेशल गिफ्ट देना चाहती थीं। दरअसल वेदा की मां 67 वर्ष की उम्र में कोरोना के कारण 2021 में दुनिया छोड़ कर चली गई थी। इस दुख का पहाड़ वेदा के दिल से हटा भी नहीं था कि अचानक उसी के दो सप्ताह बाद वेदा अपनी बहन वत्सला शिवकुमार को भी इसी कोरोना के कारण खो दी। मां-बहन को खोने के बाद वेदा काफी अकेली पड़ गई। 
1673594477 2
इसी के कुछ दिनों बाद 32 साल के क्रिकेटर अर्जुन हायसला, जो कि कर्नाटक के लिए खेलते हैं, उनकी जिंदगी में आए और 30 साल की वेदा का हाथ थामा और कल उन्होंने वादा किया कि वो वेदा का हाथ जिंदगी भर थामें रखेंगे। वहीं कल यानी की 12 जनवरी को वेदा की मां का जन्मदिन था, इसी वजह से उन्होंने अचानक मन बनाया कि क्यों ना इस खास दिन को आर खास बनाकर अपनी दिवंगत मां को स्पेशल गिफ्ट दिया जाएं। ये सोचने के बाद उन्होंने ऐसा किया भी। वहीं वेदा अपनी सोशल मीडिया पर अर्जुन के साथ पोस्ट डालकर कैप्शन में लिखा कि मिस्टर और मिसेज। ये आपके लिए है अम्मा।आपका जन्मदिन हमेशा स्पेशल रहेंगे, बहुत सारा प्यार। तो इस तरह से वेदा ने अपनी मां तो तोहफा भी दिया और बर्थ-डे विश भी किया।
1673594485 3
वेदा को उनके रिश्तेदार और दोस्त शादी की बधाई दे रहे हैं। पूर्व भारतीय खिलाड़ी झूलन गोस्वामी ने भी उन्हें बधाई देते हुए लिखा है- कॉगरेच्यपलेशन ब्रो। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वेदा लगभग दो साल से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बनी हैं। उन्होंने अपना अंतिम टी20 मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 मार्च 2020 को खेली थी वहीं वनडे मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 12 अप्रैल 2018 को खेली हैं। वहीं अर्जुन अब तक सिर्फ 1 फर्स्ट क्लास मुकाबले में दिखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।