West Indies के दिग्गज खिलाड़ी से मिलने के बेताब हुए Indian team के खिलाड़ी, एक ओवर में जड़े थे 6 छक्के

टीम इंडिया ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो शेयर की जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ी वेस्ट

भारतीय टीम इस समय वेस्ट इंडीज टूर पर हैं जहाँ दोनों टीमों के बीच टेस्ट वनडे और टी20 मैच के सीरीज खेली जानी है। सबसे पहले दो टेस्ट मैच की सीरीज 12 जुलाई से शुरू होगी। लेकिन उसे पहले भारतीय टीम थोड़ी मस्त करती हुई भी दिखी और इस समय टीम इंडिया बारबाडोस में मौजूद है और वहां पर अपनी तैयारी कर रही है। इस दौरान भारतीय टीम वेस्ट इंडीज के एक महान खिलाड़ी से मिली, कौन हैं वो खिलाड़ी आइये जानते हैं। 
1688543028 virat kohli1688539901276
टीम इंडिया ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो शेयर की जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ी वेस्ट इंडीज के अपने समय के महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स से मिले। इस वीडियो में रोहित शर्मा, विराट कोहली, शार्दुल ठाकुर ,शुभमन गिल और अश्विन समेत कई खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ गैरी सोबर्स से मिले और बता दें कि सोबर्स ख़ास भारतीय खिलाड़ियों से मिलने आए थे और साथ में उनकी पत्नी भी मौजूद थी। 

सर गैरी सोबर्स की अगर बात की जाए तो 1936 में बारबाडोस में जन्मे गैरी सोबर्स ने वेस्ट इंडीज के लिए 1954 से 1974 तक क्रिकेट खेला और कुल 93 टेस्ट मैचों में 57.78 की औसत से 8,032 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 26 टेस्ट शतक निकले। वहीँ गेंदबाज़ी में भी उन्होंने 235 विकेट चटकाए और छह बार फाइव विकेट हॉल भी हासिल किया। गैरी सोबर्स ने अपने करियर के दौरान कई रिकार्ड्स बनाए जो आज भी कायम है। 
1688543070 486117 sir garfield sobers
सर गैरी सोबर्स पहले बल्लेबाज़ है, जिन्होंने अपने पहले शतक को ही तिहरा शतक में बदल दिया था। गैरी सोबर्स ने साल 1958 में पाकिस्तान के खिलाफ 365 रन की नाबाद पारी खेली थी। यह उनका टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक था और उन्होंने इसे तिहरे शतक में तब्दील किया था। गाररय सोबर्स सबसे युवा खिलाड़ी हैं तिहरा शतक लगाने वाले। सोबर्स ने यह कमल सिर्फ 21 साल की उम्र किया था। 
1688543148 gettyimages 1219359207 e1595915271287
गैरी सोबर्स पहले खिलाड़ी थे, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में आठ हज़ार रन का आंकड़ा छुआ था। बता दें की गैरी सोबर्स पहले खिलाड़ी थे जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। यह रिकॉर्ड उन्होंने साल 1968 में काउंटी क्रिकेट में बनाया था। गैरी सोबर्स ने ऑल राउंडर के तौर पर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो अज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। सोबर्स ने जून 1966 में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की सीरीज में 722 रन, 20 विकेट और 10 कैच पकड़े थे। वहीँ सोबर्स ने केवल एक वनडे मुकाबला खेला जिसमें वो सिर्फ एक विकेट लेने में सफल रहे थे। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।