Indian team हारी लेकिन Tilak Verma ने फिर किया सबको इम्प्रेस, दूसरे ही मैच में बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

तिलक वर्मा ने कल दूसरे टी20 मैच में चार नंबर पर खेलते हुए शानदार अर्धशतक लगाया। तिलक ने

6 अगस्त को भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला खेला गया जहाँ भारतीय टीम एक बार फिर से खराब प्रदर्शन के चलते मैच को दो विकेट से हार गयी। इसी के साथ वेस्ट इंडीज की टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत की तरफ से बल्लेबाज़ों ने एक बार फिर निराश किया। लेकिन युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने अपनी बैटिंग से सबका दिल जीता और अपने दूसर ही मैच में शानदार अर्धशतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी बनाया और ऋषभ पंत को पीछे को छोड़ दिया है। 
1691395244 06ind tilak
 ऋषभ पंत का तोड़ा रिकॉर्ड 
तिलक वर्मा ने कल दूसरे टी20 मैच में चार नंबर पर खेलते हुए शानदार अर्धशतक लगाया। तिलक ने 41 गेंदों पर 51 रन की खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का लगाया। तिलक वर्मा की यह इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली फिफ्टी थी और इसी के साथ उन्होंने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। तिलक वर्मा भारत के लिए इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में दूसरे सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए है। इस मामले में उन्होंने ऋषभ पंत को पीछे छोड़ दिया हैं। ऋषभ पंत ने 21 साल 138 दिन की उम्र में अपना पहला अर्धशतक लगाया था जबकि तिलक वर्मा ने 20 साल 271 दिन में यह कारनामा किया है। जबकि इस लिस्ट में टॉप पर भारत के दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 20 साल 143 दिन की उम्र में अपना पहला टी20I अर्धशतक लगाया था। 
1691395253 tilak varma 9908
सूर्यकुमार यादव को भी छोड़ा पीछे –
इतना ही नहीं तिलक ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले मैच में भी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। पहले मैच में तिलक के बल्ले से 39 रन निकले थे। जिसमें उन्होंने तीन शानदार छक्के लगाए थे। इसी के साथ तिलक इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट के शुरूआती दो मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ भी बन गए  है। इस मामले में तिलक ने टी20 क्रिकेट के नंबर एक बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया है। सूर्यकुमार ने अपने शुरुआती दो टी20I मैचों में 89 रन बनाए थे जबकि तिलक ने अपने शुरुआती दो मैचों में 90 रन बनाए हैं। 
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने जिस तरह का खेल दिखाया है पहले दो मैचों में उसे देख क्रिकेट फैंस उनकी तुलना भारत के दिग्गज ऑल राउंडर युवराज सिंह और सुरेश रैना से करने लगे हैं। हालांकि यह काफी जल्दबाज़ी होगी तिलक की इन दिग्गजों के साथ तुलना। लेकिन तिलक वर्मा खुद चाहेंगे कि ऐसी कठिन परिस्थियों में वो अपनी टीम के लिए ऐसे ही बहुत सारी पारियां खेलें।वहीं सीरीज में भारतीय टीम दो मैच हार कर पिछड़ रही है और बचे हुए तीन मुकबलों में हार्दिक पंड्या की इस टीम को थोड़ा और दम दिखाना होगा अगर उन्हें वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज हारने से बचना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।