शादी के बंधन में बंधे टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी, अकाशदीप की हुईं मोनिका - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शादी के बंधन में बंधे टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी, अकाशदीप की हुईं मोनिका

टीम इंडिया के स्टार हॉकी खिलाड़ी आकाशदीप सिंह ने अपने ही खेल से जुड़ी भारतीय हॉकी टीम की

भारतीय हॉकी टीम के दो स्टार खिलाड़ियों, आकाशदीप सिंह और मोनिका मलिक ने अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत कर दी है। पंजाब के आकाशदीप और हरियाणा की मोनिका ने शुक्रवार, 15 नवंबर को मोहाली के लांडरा स्थित एक गुरुद्वारे में पारंपरिक रस्मों को निभाते हुए शादी की।

Akashdeep Singh And Monica Malik

 दोनों खिलाड़ियों ने हॉकी की दुनिया में बड़ा नाम कमाया हैं और भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों के लिए 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। उनकी शादी का समारोह लांडरा-सरहिंद हाईवे पर स्थित एक निजी रिजॉर्ट में आयोजित किया गया। शादी से पहले 13 नवंबर को जालंधर में ‘शगुन’ की रस्म हुई, जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टार्स जैसे मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह और सरदारा सिंह ने शिरकत की। सभी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

high

आकाशदीप सिंह पंजाब के तरनतारन जिले के वैरोवाल गांव से हैं, जबकि मोनिका मलिक हरियाणा के सोनीपत जिले के गामड़ी गांव की रहने वाली हैं। आकाशदीप के पिता सुरिंदरपाल सिंह खैरा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “हम चाहते हैं कि दोनों अपने जीवन में हमेशा खुश रहें।”

आकाशदीप फिलहाल पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात हैं, जहां उन्हें यह जिम्मेदारी मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पिछले साल सौंपी गई थी। दूसरी ओर, मोनिका भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं।

high 1

आकाशदीप ने 2011 में भारतीय जूनियर टीम की कप्तानी की थी और 2012 के जूनियर वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। इसी साल उन्होंने सीनियर टीम के लिए डेब्यू करते हुए एफआईएच चैंपियंस ट्रॉफी में ब्रिटेन के खिलाफ पहला मैच खेला। उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए उन्हें 2020 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

अब यह जोड़ी अपने-अपने खेल और जीवन में नए आयाम जोड़ने के लिए तैयार है। उनकी शादी में खेल जगत के सितारों की मौजूदगी ने इसे और खास बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।