WTC Final: भारतीय क्रिकेट टीम ने मिल्खा सिंह को दी श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

WTC Final: भारतीय क्रिकेट टीम ने मिल्खा सिंह को दी श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने शनिवार से यहां द रोज बाउल में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हुए

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने शनिवार से यहां द रोज बाउल में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले से पहले महान धावक मिल्खा सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मिल्खा सिंह का शुक्रवार रात चंडीगढ़ में निधन हो गया। मिल्खा के सम्मान में भारतीय खिलाड़ी अपने अपने बाजूओं पर काली पटटी बांधकर मैदान पर मैच खेलने उतरे।
1624100860 16
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, भारतीय क्रिकेट टीम ने मिल्खा सिंहजी की याद में काली पट्टी बांधी हुई है, जिनका कोविड-19 के कारण निधन हो गया। महान धावक मिल्खा सिंह का शुक्रवार रात निधन हो गया। वह 91 साल के थे और कोविड-19 के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई के बाद विजेता के रूप में सामने आए थे। शनिवार शाम पांच बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
1624100732 15
इससे पहले, न्यूजीलैंड ने यहां द रोज बाउल में भारत के खिलाफ शुरू हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले में शनिवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
1624100893 untitled 2
बारिश के कारण मैच के पहले दिन शुक्रवार को टॉस नहीं हो पाया था। बारिश के कारण पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया और टॉस हुए बिना ही स्टंप्स की घोषणा कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।