Rohit Sharma की कप्तानी में भारत को मिली सबसे बड़ी जीत, Ashwin-Virat-Yashasvi के नाम कई रिकॉर्ड - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Rohit Sharma की कप्तानी में भारत को मिली सबसे बड़ी जीत, Ashwin-Virat-Yashasvi के नाम कई रिकॉर्ड

भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का साइकल धमाकेदार अंदाज में किया है। वेस्टइंडीज टूर पर अपना पहला

भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का साइकल धमाकेदार अंदाज में किया है। वेस्टइंडीज टूर पर अपना पहला टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने आसानी से जीतकर इतिहास रच दिया हैं। इस एक जीत के साथ कई रिकॉर्ड्स भारतीय टीम ने अपने नाम किए हैं। भारत को इस मुकाबले में पारी और 141 रन के बड़े मार्जिन से जीत मिली है जो कि एशिया के बाहर यह टीम की सबसे बड़ी जीत है। तो आइए जानते हैं भारत की जीत से जुड़ी और भी कई रिकॉर्ड्स के बारे में।
1689397856 1
वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 दिन में ही मुकाबले को खत्म करने के बाद टीम इंडिया ने जबरदस्त शुरुआत की हैं। भारत ने कैरिबियन के खिलाफ 23वीं टेस्ट जीत हासिल की हैं। इससे ज्यादा भारत ने सिर्फ ऑस्ट्रेलिया से 32 और इंग्लैंड से 31 बार जीत हासिल की है। वहीं न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ भारत 22-22 बार टेस्ट मुकाबले को जीता हैं। वहीं एशिया के बाहर भारत की यह सबसे बड़ी जीत हैं। भारत की पहली सबसे बड़ी जीत सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1978 में मिली थी जब उन्होंने कंगारुओं को पारी और 2 रन से हरा दिया था। वहीं दूसरी सबसे बड़ी जीत हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ 2002 में मिली थी, वहां भारत ने इंग्लैंड को पारी और 46 रन से हराया था। इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में 2005 में मिली थी जब भारत ने पारी और 90 रन से हराया था। वहीं 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही नॉर्थ साउंड में मिली थी जब भारत को पारी और 92 रन की जीत हासिल हुई थी। वहीं कल भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में कल पारी और 141 रन से जीत दर्ज की।
1689397864 2
इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने अपने नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज किया। सबसे पहले तो वो भारत के 17वें बल्लेबाज बने, जो कि अपने डेब्यू मैच में शतक लगाया। वहीं उन्होंने कल 171 रन की पारी खेली, जो कि तीसरी सबसे बड़ी पारी रही डेब्यू मुकाबले में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा। शिखर धवन और रोहित शर्मा उनसे आगे हैं। वहीं कल अश्विन ने कहर बरपा दिया। अश्विन ने जहां टेस्ट के पहले इंनिंग में 5 विकेट हासिल किए थे तो वहीं दूसरी इनिंग में 7 विकेट लेकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने भारत के तरफ से एक टेस्ट मैच में 10 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पूर्व खिलाड़ी अनिल कुंबले की बराबरी कर ली हैं। अश्विन ने 8 बार अब तक यह कारनामा किया हैं। वहीं इन दोनों से पीछे हरभजन सिंह हैं, जिन्होंने 5 बार 10 विकेट हॉल एक टेस्ट मैच में लिया हैं।
1689397872 3
इसके बाद विराट कोहली ने भी अपने 76 रन की पारी से कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने सबसे पहले तो रन के मामले में अपने पूर्व साथी खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया। विराट ने कल अपने 110वें मुकाबले में 8555 रन बना लिए हैं। तो वहीं वीरू के नाम 103 टेस्ट मैचों में 8503 रन हैं।  वहीं अर्धशतक के मामले में भी विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पहल पहुंच गए हैं। विराट की कल की पारी 76 रन की थी जो कि 88वीं बार उन्होंने विदेशों में अर्धशतक लगाया हैं। वहीं द्रविड़ 87 बार यह कारनामा कर चुके हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा बार सचिन तेंदुलकर ने यह कारनामा किया हैं। उनके नाम विदेश के बाद 96 पचासा हैं। वहीं कप्तान रोहित भी एक रिकॉर्ड को अपने नाम किया हैं। वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनका यह सातवां शतक हैं। इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाने वाले वो चौथे भारतीय कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले कपिल देव, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ के नाम पर यह रिकॉर्ड दर्ज हैं। तो यह थी कल के जीत की कहानी। भारत ने जीत के साथ रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी हैं। तो अब देखना है कि भारत का आगे का सफर कैसा रहता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।