लगातार दूसरी बार मेजबानी के लिए तैयार भारत, Hockey World Cup जीतने की प्रवल दाबेदार भी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लगातार दूसरी बार मेजबानी के लिए तैयार भारत, hockey World cup जीतने की प्रवल दाबेदार भी

13 जनवरी से इस साल का पहला हॉकी विश्व कप खेला जाने वाला हैं। 16 टीमें को लेकर

13 जनवरी से इस साल का पहला हॉकी विश्व कप खेला जाने वाला हैं। 16 टीमें को लेकर भारत लगातार दूसरी बार विश्व कप की मेजबानी करने को तैयार है और जीतने की भी प्रवल दावेदार हैं। वहीं इस विश्व कप की सबसे बड़ी खासियत यह रहेगी कि यह ओडिशा के दो शतर भुवनेश्वर और राउरकेला में खेला जाएगा। वहीं ये पहले मौका होगा जब कोई देश मेजबानी करते हुए दो शहरों में हॉकी के मैचों को आयोजित करेगा। इससे पहले जब भी कोई देश हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहा था तो उसे एक शहर में ही खेला जाता था। 
1673432041 1
सबसे पहले तो अलग के साथ-साथ आश्चर्य करने वाली बात यह है कि सबसे ज्यादा बार हॉकी विश्व चैंपियन बनने वाली टीम पाकिस्तान इस साल क्वालीफाई भी नहीं कर पाई हैं। पाकिस्तान की टीम 4 बार विश्व चैंपियन बनी हैं और इस बार क्वालीफाई नहीं करना कहीं ना कहीं इश टीम को निराश करेगा। इसके अलावा 2014 में भी पाकिस्तान विश्व कप के लिए नहीं क्वालीफाई कर पाई थी।वहीं इसके अलावा दो नई टीमें इस बार हॉकी विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर चुकी है और पहली बार विश्व कप खेलने के लिए तैयार हैं। वो दो नई टीमें है वेल्स और चिल्ली। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारती 1982,2010 और 2018 के बाद चौथी बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहा हैं। 1982 में मुंबई, 2010 में दिल्ली और 2018 में भुवनेस्वर में इस विश्व कप का आयोजन किया गया था। वहीं सबसे इंटरेस्टइंग फैक्ट यह है कि इस बार हॉकी विश्व कप के 50 सल पूरे हो जाएंगे। 1971 में पहली बार विश्व कप का आयोजन हुआ था और भारत मात्र एक बार 1975 में जीत हासिल की थी। भारत के पास सुनहरा मौका है कि वो इस बार विश्व कप जीत कर इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों में अपना नाम दर्ज करवाए।
1673432057 2
भारत इस बार मेजबानी कर पहली टीम हन जाएगी जो लगातार दो बार विश्व कप की मेजबानी करने वाली हैं। पिछली बार भुवनेश्वर में खेला जाने वाला 2018 का विश्व कप बेलजियम के नाम रहा था। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1982 के बाद यह दूसरा मौका होगा जब भारतीय टीम एक ओलंपिक मेडलिस्ट को तौर पर हॉकी विश्व कप खएलने उतरेगी। भारतीय टीम ने बीते ओलंपिक में ब्रॉज मेडल जीत कर तीसरा स्थान कायम किया था। वहीं इस बार भारतीय टीम ऐसा दूसरी बार करेगी जब वो ओलंपिक मेडल के साथ विश्व कप खेलने उतरेगी। वहीं 7वीं बार ऐसा होगा जब हॉकी विश्व कप एशियन देश में खेला जाएगा। 4 बार भारत के अलावा 2 पार पाकिस्तान और एक बार मलेशिया में हॉकी विश्व कप का आयोजन कराया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।