भारत ने एशियाई कबड्डी में पाकिस्तान को पीटा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत ने एशियाई कबड्डी में पाकिस्तान को पीटा

NULL

 रेडर अजय ठाकुर और मनिन्दर के जबर्दस्त खेल की बदौलत भारत ने ईरान में चल रही एशियाई कबड्डी प्रतियोगिता में चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 44-18 से पीट दिया। भारत ने कल इराक को 61-21 से हराया था और आज उसने पाकिस्तान को शिकस्त दे दी। भारतीय पुरुष टीम आधे समय तक 24-8 से आगे थी।

भारत ने मैच में रेड से 30, डिफेंस से आठ और नोना से छह अंक जुटाए। भारतीय जीत के हीरो रहे अजय ठाकुर और मनिन्दर जिन्होंने रेड से कुल 23 अंक बटोरे। अजय ठाकुर ने सर्वाधिक 12 अंक और मनिन्दर ने 12 अंक जुटाए। प्रो कबड्डी के हीरो प्रदीप नरवाल ने चार और नितिन तोमर ने दो अंक बटोरे। डिफेंस ने संदीप ने तीन, सुरेंद्र ने दो और सुरजीत ने दो अंक जुटाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।