भारत ने जापान को 4-1 से हराया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत ने जापान को 4-1 से हराया

NULL

डोंघइ सिटी : नवनीत कौर की हैट्रिक की बदौलत भारत ने यहां पांचवें एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में जापान पर 4-1 की जीत से शानदार शुरूआत की। युवा फारवर्ड नवनीत ने सातवें, 25 वें और 55 वें मिनट में गोल दागे जबकि एक गोल अनूपा बार्ला (53 वें मिनट) ने किया। भारतीय टीम ने शुरू से ही दबदबा बनाया और बेहतरीन रणनीति बनाते हुए जापानी डिफेंस पर हमला किया। फारवर्ड वंदना कटारिया और लिलिमा मिंज ने सर्कल में मौका बनाया। नवनीत ने वंदना की मदद से इसके गोल में पहुंचाकर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। टीम ने निरंतर प्रदर्शन जारी रखते हुए जापान पर दबदबा बनाये रखा। कप्तान सुनीता लाकड़ा की अगुवाई वाले मजबूत डिफेंस ने सुनिश्चित किया कि जापान के खिलाड़ी सर्कल में सेंध नहीं लगा सकें।

नवनीत ने फिर सर्कल के ऊपर से वंदना की मदद से 25वें मिनट में भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। तीसरे क्वार्टर में भी यही सिलसिला जारी रहा। तीसरे क्वार्टर में भारत ने लगातार पेनल्टी कार्नर हासिल किये लेकिन दीप ग्रेस एक्का और गुरजीत कौर इन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सकीं। इसी क्वार्टर में जापान को भी लगातार तीन पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन भारत की अनुभवी गोलकीपर सविता के सामने इनका लाभ नहीं उठा सके। उदिता की मदद से अनूपा बार्ला ने विपक्षी डिफेंडर को पछाड़ते हुए भारत के लिये तीसरा गोल दाग दिया।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।