Girl in a jacket

Ind vs WI: Hardik ने रचा इतिहास, फिर भी भारत को करना पड़ा हार का सामना

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान के रूप में काम कर

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान के रूप में काम कर रहे है हैं। इस जिम्मेदारी के साथ-साथ उनका प्रदर्शन भी निखर कर आ रहा है और यहीं वजह है कि वो लगातार कोई न कोई रिकॉर्ड अपने नाम करते रहते हैं। कल भी उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में एक रिकॉर्ड बनाया, हालांकि टीम को फिर से हार का सामना करना पड़ा। तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर हार्दिक ने क्या रिकॉर्ड अपने नाम किया है और कल के मुकाबले का क्या रहा हाल-चाल।
1691385779 1
दरअसल कल के मुकाबले में एक बार फिर से भारत को हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पूरे 20 ओवर में बना दिए 152 रन, वहीं ने अपने 2 विकेट शेष रहते मुकाबले को जीत लिया। इस मुकाबले के हीरो रहे निकोलस पूरन, जिन्होंने 40 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। हालांकि भारत की तरफ से युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा ने 51 रन की एक अच्छी पारी खेली। ईशान ने भी 27 रन का अच्छा योगदान दिया। 
1691385786 2
वहीं भारतीय कप्तान हार्दिक ने भी अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से पूरी कोशिश की, मगर टीम को जीत नहीं दिला पाए। हालांकि उन्होंने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। कल उन्होंने भारतीय गेंदबाजी इनिंग की पहली ओवर की पहली ही गेंद पर ब्रेंडन किंग को आउट किया। इस विकेट के साथ ही वो भारत के पहले खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 4000 रन के साथ-साथ 150 विकेट भी हासिल किए हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी पीछे छोड़ दिया। भुवी ने तीन बार इंनिंग की पहली ही गेंद पर विकेट लिया है, वहीं पांड्या ने ऐसा चार बार कर चुके हैं।इसके अलावा हार्दिक ने बुमराह और अश्विन के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया और टी20 इंटरनेशनल में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।  हार्दिक पहले टी20 मुकाबले तक 70 विकेट के साथ बुमराह की बराबरी पर थे। मगर कल उन्होंने वेस्टइंडीज के तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा और अपने साथी खिलाड़ी को पीछे छोड़ दिया। अश्विन अब तक टी20 में 72 विकेट हासिल कर चुके है। मगर कल हार्दिक उनको पीछे छोड़ दिए। 
1691385795 3
वहीं भारतीय टीम इस 5 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से पीछे हो चुकी हैं। अब तीसरा मुकाबला कल खेला जाना है। तो अब सबकी नजर होगी कि क्या भारतीय टीम वापसी कर सकती है या फिर नहीं। अगर भारत कल का मुकाबला हार जाता है तो फिर टीम सीरीज भी हार जाएगी। तो कल का मुकाबला काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है भारत के लिए। तो अब देखने वाली बात होगी कि कल भारत क्या नई रणनीति तैयार करके मैदान पर उतरेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।