गीता शिविर में, अन्य भी जल्द लौटेंगी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गीता शिविर में, अन्य भी जल्द लौटेंगी

NULL

नई दिल्ली : एशियाई खेलों की तैयारी हेतु 10 मई से लखनऊ मे शुरू हुए महिला कुश्ती शिविर में गीता फोगाट लौट आई है। यह जानकारी देते हुए चीफ महिला कोच कुलदीप मलिक ने बताया कि अन्य फोगाट बहनें बबीता, ऋतु और संगीता भी जल्दी शामिल हो सकती हैं। फोगाट बहनों सहित कुश्ती फेडरेशन ने कुल 15 पहलवानों को सही समय पर शिविर में पहुंचने का फरमान जारी किया था। चेतावनी और माफीनामे के बाद उनको तैयारी शुरू करने के लिए कहा गया है।

गीता राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफ़ाई नहीं कर पाई थी। दिल्ली कामनवेल्थ की चैम्पियन गीता को पूजा ढाडा ने ट्रायल में हरा दिया था। कुश्ती जानकारों के अनुसार गीता में अब वह पहले वाली बात नहीं रही और देश की कोई भी बड़ी पहलवान उस पर भारी पड़ सकती है। बबीता भी लगातार अप्रभावी रही है। छोटी बहनें ऋतु और संगीता प्रतिभाशाली हैं और कड़ी मेहनत करें तो पदक जीत सकती हैं । लेकिन कहा यह जा रहा है की फोगाट बहनों को मनमानी करने से रोकना होगा होगा।

उन्हें यह याद रखना चाहिए कि सभी पहलवान बराबर हैं और उनमे कोई भी व्यवस्था से बड़ा नहीं है। फेडरेशन के एक अधिकारी के अनुसार उनकी नज़र में महिला-पुरुष या बड़े-छोटे नाम वाले सभी पहलवान बराबर हैं। उनकी श्रेष्ठता का फ़ैसला मैट पर होगा। फिर चाहे उसने किसी फिल्म या रियलटी शो मे क्यों ना काम किया हो।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

(राजेंद्र सजवान)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।